Dil Ne Phir Yaad Kiya

दिल ने फिर याद किया – Dil Ne Phir Yaad Kiya, Md.Rafi, Suman Kalyanpur, Mukesh

फिल्म “दिल ने फिर याद किया” का शीर्षक गीत “Dil Ne Phir Yaad Kiya” एक ऐसा मधुर और भावनात्मक गीत है जो बिछुड़े प्यार की कसक, यादों की लहरें और टूटे दिल की पुकार को बड़ी शिद्दत से बयां करता है। यह गीत प्रेमियों के उस जज़्बात को दर्शाता है, जब दिल भले आगे बढ़ जाए, पर यादें कभी पीछा नहीं छोड़तीं।

दिल ने फिर याद किया
Dil Ne Phir Yaad Kiya

दिल ने फिर याद किया – Dil Ne Phir Yaad Kiya Song Credits

  • Movie/Album: दिल ने फिर याद किया (1966)
  • Music : सोनिक ओमी
  • Lyrics : ॐ प्रकाश शर्मा
  • Singers : मो.रफ़ी, सुमन कल्यानपुर, मुकेश

दिल ने फिर याद किया – Dil Ne Phir Yaad Kiya Song Lyrics in Hindi

दिल ने फिर याद किया बर्क़ सी लहराई है
फिर कोई चोट मुहब्बत की उभर आई है

वो भी क्या दिन थे हमें दिल में बिठाया था कभी
और हँस-हँस के गले तुमने लगाया था कभी
खेल ही खेल में क्यों जान पे बन आई है
फिर कोई चोट …

क्या बतायें तुम्हें हम शम्मा की क़िसमत क्या है
आग में ग़मे के जलने के सिवा मुहब्बत क्या है
ये वो गुलशन है कि जिसमें न बहार आई है
दिल ने फिर…

हम वो परवाने हैं जो शम्मा का दम भरते हैं
हुस्न की आग में खामोश जला करते हैं
आह भी निकले तो प्यार की रुसवाई है
फिर कोई चोट…

दिल ने फिर याद किया – Dil Ne Phir Yaad Kiya Song

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top