दो बातें प्यार भरी – Do Baatein Pyar Bhari – Kishore Kumar, Asha Bhosale, Aankhon Aankhon Mein
फिल्म ‘आँखों आँखों में’ का गाना ‘Do Baatein Pyar Bhari’ एक खूबसूरत रोमांटिक युगल गीत है, जो प्यार की मासूमियत और गहराई को बेहद मधुरता से व्यक्त करता है। यह गाना उस दौर के रोमांटिक गानों की श्रेणी में एक खास स्थान रखता है।

दो बातें प्यार भरी – Do Baatein Pyar Bhari Song Credits
Movie/Album: आँखों आँखों में (1972)
Music By: शंकर-जयकिशन
Lyrics By: वर्मा मलिक
Singer : किशोर कुमार, आशा भोंसले
दो बातें प्यार भरी – Do Baatein Pyar Bhari Lyrics in Hindi
ए, दो बातें प्यार भरी कर लूँ
कर लो जी
आँखों में आज तुझे भर लूँ
भर लो जी
चुनरी को समझा ले, मुखड़ा तेरा छिपाती है
लट तेरे गालों पर, झूम-झूम के आती है
नागन को ज़रा इधर कर लूँ
हाँ कर लो जी
आँखों में आज तुझे…
पूरब का संदेसा, जब पुरवाई लाती है
थम जाए धड़कन भी, नींद प्यार को आती है
काँधे पे सर अपना धर लूँ
धर लो जी
दो बातें प्यार भरी…
सोयी हुई बरसों की, जागी आज मोहब्बत है
आँखों को ना जाने, क्यूँ अब तेरी ज़रुरत है
इस दिल में दिल अपना धर लूँ
हाँ धर लो जी
आँखों में आज तुझे…
