दुनिया चले ना श्री राम के बिना – Dunia Chale Na Shriram Ke Bina, Jai Shankar Chaudhary
“Dunia Chale Na Shriram Ke Bina” भजन भगवान श्री राम के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास को दर्शाने वाला एक अत्यंत मधुर और भक्तिमय भजन है। जय शंकर चौधरी की मनमोहक गायकी, भक्तिरस से भरा संगीत और अर्थपूर्ण बोल इसे भक्ति प्रेमियों के लिए एक अमूल्य भजन बना देते हैं। यदि आप भगवान श्री राम की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं और उनकी भक्ति में डूबना चाहते हैं, तो यह भजन आपके भक्ति गीतों की सूची में अवश्य होना चाहिए।

दुनिया चले ना श्री राम के बिना – Dunia Chale Na Shriram Ke Bina Bhajan Credits
- Hindi Ram Bhajan: Duniya Chale Na Shri Ram Ke Bina
- Album: Duniya Chale Na Shri Ram Ke Bina
- Singer: Jai Shankar Chaudhary
- Label: Yuki
दुनिया चले ना श्री राम के बिना – Dunia Chale Na Shriram Ke Bina Bhajan Lyrics
दुनिया चले ना श्री राम के बिना,
राम जी चले ना हनुमान के बिना ।
जब से रामायण पढ़ ली है, एक बात मैंने समझ ली है,
रावण मरे ना श्री राम के बिना, लंका जले ना हनुमान के बिना ॥
लक्मण का बचना मुश्किल था, कौन बूटी लाने के काबिल था,
लक्मण बचे ना श्री राम के बिना, बूटी मिले ना हनुमान के बिना ॥
सीता हरण की कहानी सुनो, बनवारी मेरी जुबानी सुनो,
वापिस मिले ना श्री राम के बिना, पता चले ना हनुमान के बिना ॥
बैठे सिंघासन पे श्री राम जी, चरणों में बैठे हैं हनुमान जी,
मुक्ति मिले ना श्री राम के बिना, भक्ति मिले ना हनुमान के बिना ॥
