दुनिया रंगरंगीली – Duniya Rangrangili, K.L.Saigal, Uma Devi, Dharti Mata
“Duniya Rangrangili” एक क्लासिक हिंदी गीत है जो 1949 की फिल्म “धरती माता” में प्रस्तुत किया गया था। यह गीत उस समय के सामाजिक यथार्थ और मानवीय जीवन की विविधताओं को बेहद भावनात्मक और दार्शनिक ढंग से दर्शाता है।

दुनिया रंगरंगीली – Duniya Rangrangili Song Credits
- Movie/Album: धरती माता (1949)
- Music : पंकज मल्लिक
- Lyrics : पंडित सुदर्शन
- Singers : के.एल.साइगल, उमादेवी, के.सी.दे
दुनिया रंगरंगीली – Duniya Rangrangili Song Lyrics in Hindi
दुनिया रंगरंगीली बाबा
दुनिया रंगरंगीली बाबा
दुनिया रंगरंगीली
ये दुनिया एक सुन्दर बगिया, शोभा इसकी न्यारी है
हर डारी पर जादू छाया, हर डारी मतवारी है
अदभूत पंछी, फ़ूल मनोहर
कली कली चटकीली बाबा
दुनिया रंगरंगीली…
कदम-कदम पर आशा अपना, रूप अनूप दिखाती है
बिगड़े काज बनाती है, धीरज के गीत सुनाती है
इसका सुर मिश्री से मीठा
इसकी ताल नशीली बाबा
दुनिया रंगरंगीली…
दुःख की नदिया, जीवन नैया, आशा के पतवार लगे
ओ नैया के खेनेवाले, नैया तेरी पार लगे
पार बसत है देस सुनहरा
किस्मत छैलछबीली बाबा
दुनिया रंगरंगीली…
