दुश्मन मेरा – Dushman Mera, Sunitha Sarathy, Shankar Mahadevan, Don 2
“Dushman Mera” फ़िल्म Don 2 का एक तेज़-रफ्तार और रहस्यमयी रोमांच से भरा गीत है, जो फ़िल्म के मुख्य किरदार डॉन की छवि और उसकी मानसिकता को दर्शाता है। यह गाना एक टकराव, आकर्षण और चालाकी के उस ताने-बाने को बुनता है, जहाँ दुश्मनी और चाहत के बीच की रेखा धुंधली हो जाती है।

दुश्मन मेरा – Dushman Mera Song Credits
- Movie/Album: डॉन 2 (2011)
- Music : शंकर-एहसान-लॉय
- Lyrics : जावेद अख़्तर
- Singers : सुनीता सारथी, शंकर महादेवन
दुश्मन मेरा – Dushman Mera Song Lyrics in Hindi
कोई जाने ना, ये कैसी आग है
मेरे दिल को डसता, ये कैसा नाग है
हर घड़ी मैं जिसको ढूँढू, बच के ना जायेगा
हाँ कहीं ना कहीं तो इक दिन, मुझे मिल ही जायेगा
दुश्मन मेरा
मुझे ढूँढना आसान है कहाँ
ज़मीं देख लो या आसमां
मैं इक पल यहाँ, मैं इक पल हूँ वहाँ
नहीं पाओगे मेरा निशाँ
जो कोई भी मुझको ढूँढे, वो कुछ ना पायेगा
दिल में ही वो दिल के अरमां वापस ले जायेगा
समझे ज़रा, दुश्मन मेरा
इन आँखों में है जाने कैसी ज्वाला
इसको मत बुझने देना, सुन लो मेरा कहना
गुस्से में कितनी तुम दिलकश लगती हो
जब तक भी रह पाओ तुम गुस्से में ही रहना
मेरा गुस्सा तो, देखोगे एक दिन
मेरे दिल में क्या है, जानोगे एक दिन
तुमसे मैं इतना कह दूँ, वो दिन जब आएगा
दिल में ही वो दिल के अरमां, वापस ले जायेगा
समझे ज़रा, दुश्मन मेरा
