एक दो तीन – Ek Do Teen – Alka Yagnik & Amit Kumar, Tezaab
“Ek Do Teen” फिल्म तेज़ाब का एक आइकॉनिक गाना है, जिसने माधुरी दीक्षित को रातोंरात स्टार बना दिया। इस गाने में माधुरी दीक्षित का एनर्जेटिक डांस और अल्का याग्निक की सुरमयी आवाज़ का बेहतरीन तालमेल है। गाने के संगीत की रचना लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल की जोड़ी ने की है, जो 80 के दशक के सबसे प्रसिद्ध संगीतकारों में से एक थे।
जावेद अख्तर के लिखे बोल सरल लेकिन बेहद आकर्षक हैं, जो इस गाने को हर उम्र के दर्शकों के लिए खास बनाते हैं।

एक दो तीन – Ek Do Teen Song Credits
- Movie/Album: तेज़ाब
- Year : 1988
- Music : लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल
- Lyrics : जावेद अख्तर
- Singer : अल्का याग्निक, अमित कुमार
एक दो तीन – Ek Do Teen Lyrics in Hindi
अलका याग्निक
एक दो तीन चार पाँच छः सात आठ नौ दस ग्यारह बारह तेरह
तेरा करूँ दिन गिन-गिन के इंतज़ार
आजा पिया आई बहार
एक दो तीन…
चौदह को तेरा संदेसा आया
पंद्रह को आऊँगा ये कहलाया
चौदह को आया न पंद्रह को तू
तड़पा के मुझको तूने क्या पाया
सोलह को भी, सोलह किये थे सिंगार
आजा पिया आई…
सत्रह को समझी संग छूट गया
अठारह को दिल टूट गया
रो-रो गुज़ारा मैंने सारा उन्नीस
बीस को दिल के टुकड़े हुए बीस
फिर भी नहीं दिल से गया तेरा प्यार
आजा पिया आई…
इक्कीस बीती, बाईस गई
तेईस गुज़री, चौबीस गई
पच्चीस छब्बीस ने मारा मुझे
बिरहा की चक्की में मैं पिस गई
दिन बस महीने के हैं और चार
आजा पिया आई…
दिन बने हफ़्ते, रे हफ़्ते महीने
महीने बन गये साल
आके ज़रा तू देख तो ले
क्या हुआ है मेरा हाल
दीवानी दर-दर मैं फिरती हूँ
न जीती हूँ, ना मैं मरती हूँ
तन्हाई की रातें सहती हूँ
आजा-आजा-आजा-आजा-आजा
आजा के दिन गिनती रहती हूँ
एक दो तीन…
अमित कुमार
एक दो तीन चार पाँच छः सात आठ नौ दस ग्यारह बारह तेरह
तेरा करूँ दिन गिन-गिन के इंतज़ार
आजा सनम आई बहार
एक दो तीन…
चौदह को जब मैंने कहलाया था
पंद्रह को आऊँगा, मैं आया था
पंद्रह को परदे से निकली न तू
तुझको ना पा के मैं घबराया था
सोलह को भी सुबह से था बेक़रार
आजा सनम आई…
सत्रह को सोया नहीं रात भर
अठारह को भी तू न आई नज़र
उन्नीस को मैं दीवाना हुआ
बीस को घर से रवाना हुआ
गलियों में गूंजे दीवाने की पुकार
आजा सनम आई…
इक्कीस को आई, ना बाईस को तू
जब न मिली तेईस-चौबीस को तू
पच्चीस को समझाया सबने मुझे
मत जान दे देना छब्बीस को
दुनिया में बस दिन हैं मेरे और चार
आजा सनम आई…
दिन लगे हफ़्ते, रे हफ़्ते महीने
महीने लगते साल
आके ज़रा तू देख तो ले
क्या हुआ है मेरा हाल
दीवाना दर-दर मैं फिरता हूँ
ना जीता हूँ, ना मैं मरता हूँ
तन्हाई की रात सहता हूँ
आजा-आजा-आजा-आजा-आजा
आजा के दिन गिनता रहता हूँ
एक दो तीन…
एक दो तीन – Ek Do Teen Song Video Song
