एक शहनशाह ने बनवा के – Ek Shahenshah Ne Banwa Ke Lata Mangeshkar & Md. Rafi
बॉलीवुड की फ़िल्म “लीडर” का मशहूर गीत “Ek Shahenshah Ne Banwa Ke हसीं ताजमहल” एक ऐसा गाना है जो भारतीय सिनेमा के इतिहास में अमर हो गया है। इस गाने ने न सिर्फ़ ताजमहल के सौंदर्य को बखूबी दर्शाया है, बल्कि मोहम्मद रफ़ी की मधुर आवाज़ और नौशाद के संगीत ने इसे और भी ख़ास बना दिया है।
Ek Shahenshah Ne Banwa Ke
एक शहनशाह ने बनवा के – Ek Shahenshah Ne Banwa Ke, Song Details…
- Movie/Album: लीडर
- Year : 1964
- Music By: नौशाद अली
- Lyrics By: शकील बदायुनी
- Performed By: लता मंगेशकर, मो.रफ़ी
एक शहनशाह ने बनवा के – Ek Shahenshah Ne Banwa Ke Lyrics in Hindi
एक शहनशाह ने बनवा के हसीं ताजमहल
सारी दुनिया को मोहब्बत की निशानी दी है
इसके साये में सदा प्यार के चर्चे होंगे
ख़त्म जो हो ना सकेगी वो कहानी दी है
एक शहनशाह ने बनवा के हसीं ताजमहल
ताज वो शम्मा है उल्फत के सनम ख़ाने की
जिसके परवानों में मुफ़लिस भी ज़रदार भी है
संग-ए-मरमर में समाए हुए ख्वाबों की क़सम
मरहले प्यार के आसान भी, दुश्वार भी है
दिल को एक जोश इरादों को जवानी दी है
एक शहनशाह ने बनवा के हसीं ताजमहल
ताज इक ज़िंदा तसव्वुर है किसी शायिर का
इसका अफ़साना हकीकत के सिवा कुछ भी नहीं
इसके आगोश में आकर ये गुमाँ होता है
ज़िन्दगी जैसे मुहब्बत के सिवा कुछ भी नहीं
ताज ने प्यार की मौजों को रवानी दी है
एक शहनशाह ने बनवा के हसीं ताजमहल
ये हसीं रात ये महकी हुई पुरनूर फ़ज़ा
हो इजाज़त तो ये दिल इश्क का इज़हार करे
इश्क इंसान को इंसान बना देता है
किसकी हिम्मत है मुहब्बत से जो इनकार करे
आज तकदीर ने ये रात सुहानी दी है
एक शहनशाह ने बनवा के…

