Gaa Raha Hoon Is Mehfil Mein

गा रहा हूँ इस महफ़िल में – Gaa Raha Hoon Is Mehfil Mein, Kumar Sanu, Dil Ka Kya Kasoor

“Gaa Raha Hoon Is Mehfil Mein” फिल्म दिल का क्या क़सूर का एक दिल छू लेने वाला रोमांटिक गीत है, जिसे अपनी भावपूर्ण आवाज़ में गाया है कुमार सानू ने। इस गीत में एकतरफ़ा प्यार की गहराई, दर्द और उम्मीद का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। यह गीत आज भी उन लोगों की ज़ुबान पर रहता है, जिनके दिलों में चुपचाप किसी के लिए प्यार पल रहा हो।

गा रहा हूँ इस महफ़िल में
Gaa Raha Hoon Is Mehfil Mein

गा रहा हूँ इस महफ़िल में – Gaa Raha Hoon Is Mehfil Mein Song Credits

  • Movie/Album: दिल का क्या कसूर (1992)
  • Music : नदीम श्रवण
  • Lyrics : अनवर सागर
  • Singer  : कुमार सानू

गा रहा हूँ इस महफ़िल में – Gaa Raha Hoon Is Mehfil Mein Song lyrics in Hindi

गा रहा हूँ इस महफ़िल में आपकी मोहब्बत है
आज हूँ मैं जो कुछ भी वो आपकी इनायत है
गा रहा हूँ…
ज़िन्दगी से कैसा शिकवा खुद से ही शिकायत है
आज हूँ मैं जो कुछ भी वो आपकी इनायत है
गा रहा हूँ…

प्यार की वो सौगातें किस तरह भुला दूँ मैं
आपका हर एक आँसूँ पलकों पे उठा लूँ मैं
आपके ही दम से तो ये आज मेरी शोहरत है
आज हूँ मैं जो कुछ…

कितने रंग है जीवन के ये अजब कहानी है
कुछ मिले तो कुछ खो जाये रीत ये पुरानी है
किसको क्या मिला यहाँ सब अपनी-अपनी किस्मत है
आज हूँ मैं जो कुछ…

काश फिर कोई नगमा इस फ़िज़ा में लहराये
दूर से सही लेकिन आपकी सदा आये
मेरे दिल की हर धड़कन अब आपकी अमानत है
आज हूँ मैं जो कुछ…

गा रहा हूँ इस महफ़िल में – Gaa Raha Hoon Is Mehfil Mein Song

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top