गणपति देवा मेरे गणपति देवा – Ganpati Deva Mere Ganpati Deva, Bhasha Sharma
“Ganpati Deva Mere Ganpati Deva” एक ऐसा भजन है, जिसे सुनने से मन में विश्वास और भक्ति की लहर उठती है। भाषा शर्मा की आवाज़ में गाया गया यह भजन न केवल श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है, बल्कि भगवान गणेश की महिमा का बखान भी करता है। यह भजन सुनने से हर भक्त को शांति, आशीर्वाद और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

गणपति देवा मेरे गणपति देवा – Ganpati Deva Mere Ganpati Deva Bhajan Credits
- Singer : Bhasha Sharma
- Lyrics & Composition : Raj Kumar (RAJA)
- Master & Mixing : Haritosh Studio (Akash Sharma)
- Video & Graphics : Vijay Raj
- Styling & Makeover : Bhawna Pandit
गणपति देवा मेरे गणपति देवा – Ganpati Deva Mere Ganpati Deva Bhajan Lyrics
गणपति देवा मेरे गणपति देवा,
माता तेरी पार्वती,
माता तेरी पार्वती,
पिता महादेवा,
गणपति देवा मेरे गणपति देवा ॥
विघ्न हरण देवा तू कहलाता,
सिद्ध कारज होंवे उसके,
प्रथम जो भी ध्याता,
चरणों में आए हम करने तेरी सेवा,
गणपति देवा मेरे गणपति देवा ॥
देवों में देव प्रभु तू है निराला,
शिव का दुलारा तू है गौरा जी का लाला,
भोग है प्रिय तुम्हें,
मोदक मेवा,
गणपति देवा मेरे गणपति देवा ॥
रिद्धि सिद्धि संग मेरे घर में पधारो,
चरणों की दासी ’भाषा’ काज संवारो,
हर दिन हर पल बप्पा करें तेरी सेवा,
गणपति देवा मेरे गणपति देवा ॥
