Ganpati Ke Charno Mein Dhyan Laga Le Re

गणपति के चरणो में, ध्यान लगा ले रे – Ganpati Ke Charno Mein Dhyan Laga Le Re, Rakesh Kala

“Ganpati Ke Charno Mein Dhyan Laga Le Re” एक अत्यंत भक्तिपूर्ण भजन है, जो भगवान गणेश की महिमा और उनकी कृपा का गुणगान करता है। राकेश कला की मधुर आवाज़ और भजन की भावनात्मक प्रस्तुति इसे और भी प्रभावशाली बनाती है। इस भजन को सुनने से भक्तों के मन में शांति और भक्ति का संचार होता है और वे गणपति बप्पा के चरणों में श्रद्धा से नतमस्तक हो जाते हैं।

गणपति के चरणो में, ध्यान लगा ले रे
Ganpati Ke Charno Mein Dhyan Laga Le Re

गणपति के चरणो में, ध्यान लगा ले रे – Ganpati Ke Charno Mein Dhyan Laga Le Re, Rakesh Kala Bhajan Credits

  • Song : Ganpati Ke Charno Mein
  • Album : Aao Aao Ganpati Ko Manao
  • Singer : Rakesh Kala
  • Lyrics : Vishesh
  • Music : M.S. Rawat
  • Label : Brijwani Cassettes
  • Produced By : Sajal

गणपति के चरणो में, ध्यान लगा ले रे – Ganpati Ke Charno Mein Dhyan Laga Le Re, Rakesh Kala Bhajan Lyrics

गणपति के चरणों में,
ध्यान लगा ले रे,
रिद्धि और सिद्धि,
तुझे सब मिल जाए रे,
गणपति के चरणो में,
ध्यान लगा ले रे ॥

प्रथम पूज्य तुम हो देवा,
करूँ नित्य तेरी सेवा,
मोदक भोग लगाना है,
बप्पा तुम्हे मनाना है,
नाचे और झूमे,
और तुम्हे मनाए रे,
गणपति के चरणो में,
ध्यान लगा ले रे ॥

उत्सव तेरा मनाना है,
अपने घर में लाना है,
फूलो और कलियों से,
मंदिर तेरा सजाना है,
ढोलक और छेणा,
मृदंग बजाए रे,
गणपति के चरणो में,
ध्यान लगा ले रे ॥

गौरा माँ के प्यारे है,
शिव के राज दुलारे है,
इस कलयुग में भक्तो के,
ये ही सच्चे सहारे है,
भव में हो नैया,
यही पार लगाए रे,
गणपति के चरणो में,
ध्यान लगा ले रे ॥

इनकी शरण में आओगे,
सुख सम्रद्धि पाओगे,
भव सागर से तरना है,
इनका दर्शन करना है,
ज़िन्दगी में तेरे,
खुशियाँ भर जाए रे,
गणपति के चरणो में,
ध्यान लगा ले रे ॥

गणपति के चरणों में,
ध्यान लगा ले रे,
रिद्धि और सिद्धि,
तुझे सब मिल जाए रे,
गणपति के चरणो में,
ध्यान लगा ले रे ॥

गणपति के चरणो में, ध्यान लगा ले रे – Ganpati Ke Charno Mein Dhyan Laga Le Re, Rakesh Kala Bhajan

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top