गौरी नंदन तेरा वंदन, करता है संसार – Gauri Nandan Tera Vandan Karta Hai Sansar, Jagmohan Singh
“Gauri Nandan Tera Vandan Karta Hai Sansar” एक ऐसा भजन है जो भक्तों के दिलों में भगवान गणेश के प्रति प्रेम और श्रद्धा को और गहरा कर देता है। जगमोहन सिंह की गायकी और भजन की भावपूर्ण प्रस्तुति इसे हर भक्त के लिए विशेष बनाती है। यह भजन हर अवसर पर भगवान गणेश की आराधना के लिए आदर्श है।

गौरी नंदन तेरा वंदन, करता है संसार – Gauri Nandan Tera Vandan Karta Hai Sansar Bhajan Credits
- Bhajan:- Gauri Nandan Tera Vandan
- Singer :- Jagmohan Singh
- Lyrics :- Shyam Agarwal
- Music :- Dipankar
गौरी नंदन तेरा वंदन, करता है संसार – Gauri Nandan Tera Vandan Karta Hai Sansar Bhajan Lyrics
गौरी नंदन तेरा वंदन,
करता है संसार,
तुझे सब प्रथम मनाते,
प्रेम से तुझे बुलाते,
गौरी नन्दन तेरा वंदन,
करता है संसार ॥
मात पिता से तुमने,
ये वर पाया,
इसलिए सारे जग ने,
प्रथम मनाया,
मंगल काज में पड़ती है,
पहले तेरी दरकार,
तुझे सब प्रथम मनाते,
प्रेम से तुझे बुलाते,
गौरी नन्दन तेरा वंदन,
करता है संसार ॥
एकदन्त दयावन्त,
चारभुजा धारी,
मुस की सवारी तेरी,
लगती है प्यारी,
शुभ और लाभ के,
तुम हो दाता,
रिद्धि सिद्धि के भरतार,
तुझे सब प्रथम मनाते,
प्रेम से तुझे बुलाते,
गौरी नन्दन तेरा वंदन,
करता है संसार ॥
लड्डुवन थाल जो भी,
भोग लगाते,
उन भक्तों से बप्पा,
खुश हो जाते,
‘श्याम’ कहे इसके बदले में,
भर देते भंडार,
तुझे सब प्रथम मनाते,
प्रेम से तुझे बुलाते,
गौरी नन्दन तेरा वंदन,
करता है संसार ॥
गौरी नंदन तेरा वंदन,
करता है संसार,
तुझे सब प्रथम मनाते,
प्रेम से तुझे बुलाते,
गौरी नन्दन तेरा वंदन,
करता है संसार ॥
गौरी नंदन तेरा वंदन, करता है संसार – Gauri Nandan Tera Vandan Karta Hai Sansar Bhajan
