गेरुआ – Gerua, Arijit Singh, Antara Mitra, Dilwale
गीत “Gerua” फिल्म दिलवाले का एक शानदार और रोमांटिक ट्रैक है जो शाहरुख़ ख़ान और काजोल की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को फिर से जीवंत करता है। यह गीत प्यार की गहराई और उसकी खूबसूरती को दर्शाता है। प्रीतम के शानदार संगीत संयोजन और अमिताभ भट्टाचार्य की खूबसूरत कविता के साथ अरिजीत सिंह और अन्तरा मित्रा की जादुई आवाज़ इस गाने को एक भावनात्मक यात्रा में बदल देती है।

गेरुआ – Gerua Song Credits
- Movie/Album: दिलवाले (2015)
- Music : प्रीतम चक्रवर्ती
- Lyrics : अमिताभ भट्टाचार्य
- Singers : अरिजीत सिंह, अन्तरा मित्रा
गेरुआ – Gerua Song Lyrics in Hindi
धूप से निकल के, छाँव से फिसल के
हम मिले जहाँ पर, लम्हा थम गया
आसमां पिघल के, शीशे में ढल के
जम गया तो तेरा, चेहरा बन गया
दुनिया भुला के, तुमसे मिला हूँ
निकली है दिल से ये दुआ
रंग दे तू मोहे गेरुआ
राँझे की दिल से है दुआ
रंग दे तू मोहे गेरुआ
हाँ निकली है दिल से ये दुआ
हो रंग दे तू मोहे गेरुआ
हो तुमसे शुरू तुमपे फ़ना
है सुफियाना ये दास्ताँ
मैं कारवाँ, मंज़िल हो तुम
जाता जहाँ को हर रास्ता
तुमसे जुड़ा जो, दिल ज़रा संभल के
दर्द का वो सारा, कोहरा छन गया
दुनिया भुला के, तुमसे मिला हूँ
निकली है दिल से ये दुआ
रंग दे तू मोहे गेरुआ
हो राँझे की दिल से है दुआ
रंग दे तू मोहे गेरुआ
हो वीरान था, दिल का जहां
जिस दिन से तू दाखिल हुआ
इक जिस्म से, इक जान का
दर्ज़ा मुझे हासिल हुआ
हाँ फीके हैं सारे, नाते जहां के
तेरे साथ रिश्ता गहरा बन गया
दुनिया भुला के तुमसे मिला हूँ
निकली है दिल से ये दुआ
रंग दे तू मोहे गेरुआ
राँझे की दिल से है दुआ
रंग दे तू मोहे गेरुआ…
