घर लाएँगे गोल्ड – Ghar Layenge Gold, Daler Mehndi, Sachin-Jigar, Gold
“Ghar Layenge Gold” फिल्म गोल्ड का एक जोशीला और देशभक्ति से भरपूर गीत है, जो न केवल खेलों की भावना को प्रज्वलित करता है, बल्कि देश के लिए गौरव, जुनून और ज़िद की भी एक प्रेरक पुकार है। दलेर मेहंदी की दमदार आवाज़, सचिन-जिगर का ज़िंदादिल संगीत और जावेद अख्तर की प्रेरणादायक पंक्तियाँ इसे बनाती हैं एक देशभक्ति से लबरेज़ जोशपूर्ण गीत।

घर लाएँगे गोल्ड – Ghar Layenge Gold, Song Credits
- Movie/Album: गोल्ड (2018)
- Music : सचिन-जिगर
- Lyrics : जावेद अख्तर
- Singers : दलेर मेहंदी, सचिन-जिगर
घर लाएँगे गोल्ड – Ghar Layenge Gold, Song Lyrics in Hindi
जब चले जिया ले झूम झूम
तब जग में होगी धूम धूम
देखेगी दुनिया घूम घूम
हम सबको हरा के घर लायेंगे गोल्ड
घर लायेंगे गोल्ड
चले राही ले के जोश जोश
है लक्ष्य का इनको होश होश
कभी इनको ना देना दोष दोष
हम सबको हरा के…
है जो नया ये सफ़र इनका
देखो कहाँ तक ले जाए
किसको है पता इनको ये रास्ता
मंज़िल दिखाए ना दिखाए
हम घर लाएँगे गोल्ड गोल्ड
हम घर लाएँगे गोल्ड गोल्ड
हम घर लाएँगे गोल्ड गोल्ड
हम सबको हरा के घर लायेंगे
घर लायेंगे गोल्ड गोल्ड
हम घर लाएँगे गोल्ड…
कोई रुत हो कोई मौसम
चलते ही जायेंगे हम
रुक सकते ही नहीं जो
हम वो दीवाने, हम वो दीवाने
अब हाँथों में जो हाथ है
सब साथी सबके साथ है
तो जीत के फिर क्यूँ ना
गूंजे तराने, गूंजे तराने
है जो नया ये सफ़र…
