गोविंदा आने वाला है – Govinda Aane Wala Hai, Kumar Vaibhav
Govinda Aane Wala Hai भजन भगवान श्री कृष्ण के आगमन की खुशी और उनकी महिमा का गान करता है। भजन में भगवान श्री कृष्ण के प्रति अटूट श्रद्धा और भक्ति का भाव है। भक्त उनके आगमन का इंतजार कर रहे होते हैं और उन्हें अपने जीवन में एक दिव्य मार्गदर्शक मानते हैं।

गोविंदा आने वाला है – Govinda Aane Wala Hai Bhajan Credits
- Song: Govinda Aane Wala H ai
- Singer & Lyricist : Kumar Vaibhav
- Music: Yogesh Bajaj
गोविंदा आने वाला है – Govinda Aane Wala Hai Bhajan Lyrics
करलो तैयारी स्वागत की,
गोविंदा आने वाला है,
गोविंदा आने वाला हैं,
गोपाला आने वाला है,
करलो तैयारी स्वागत की,
गोविंदा आने वाला हैं ॥
फूलों से गलियां सजवाओ,
मटके में माखन भरवाओ,
ग्वालो बालों को संग लाकर,
वो रास रचाने वाला है,
करलो तैयारी स्वागत की,
गोविंदा आने वाला हैं ॥
छलिया ऐसा चितचोर कहाँ,
इसके जैसा कोई और कहाँ,
अधरों पर रखकर मुरली की,
कोई तान सुनाने वाला है,
करलो तैयारी स्वागत की,
गोविंदा आने वाला हैं ॥
वो नटवर नागर गिरधारी,
सूरत पे जाऊं बलिहारी,
‘वैभव’ बेरंगी दुनिया में,
वो रंग जमाने वाला है,
करलो तैयारी स्वागत की,
गोविंदा आने वाला हैं ॥
करलो तैयारी स्वागत की,
गोविंदा आने वाला है,
गोविंदा आने वाला हैं,
गोपाला आने वाला है,
करलो तैयारी स्वागत की,
गोविंदा आने वाला हैं ॥
