हमने तुमको दिल दे दिया – Hamne Tumko Dil De Diya – Alka Yagnik, Babul Supriyo, Gunaah
फिल्म ‘गुनाह’ का गाना ‘Hamne Tumko Dil De Diya’ एक खूबसूरत और दिल को छू लेने वाला रोमांटिक गाना है। यह गाना प्यार के उस खास पल को बयां करता है, जब दो दिल एक-दूसरे के लिए अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हैं। इस गाने में रोमांस और इमोशन का अद्भुत संगम है।

हमने तुमको दिल दे दिया – Hamne Tumko Dil De Diya Song Credits
- Movie/Album: गुनाह (2002)
- Music By: आनंद राज आनंद
- Lyrics By: प्रवीण भारद्वाज
- Singer : अलका याग्निक, बाबुल सुप्रियो
हमने तुमको दिल दे दिया – Hamne Tumko Dil De Diya Lyrics in Hindi
हमने तुमको दिल ये दे दिया
ये भी ना पूछा कौन हो तुम
ये फ़ैसला जो दिल ने किया
तो ये भी ना सोचा कौन हो तुम
हमने तुमको दिल…
दिल है के मानता नहीं, इस दिल पे किसका ज़ोर है
तेरी ओर खींचा जा रहा हूँ, जाने ये कैसी डोर है
तुमको है कुछ हो गया, आँहों पे आँहें भरते हो
दीवाने हो तुम दीवाने, दीवानी बात करते हो
हम तो चलो दीवाने सही
पर अपनी बताओ कौन हो तुम
हमने तुमको दिल ये दे दिया…
तुमपे यकीन आ गया, ये कैसा ऐतबार है
क्या है ये दिल की बेबसी, या नाम इसका प्यार है
यूँ हीं नहीं बेचैन हूँ, यूँ हीं नहीं बेताब हूँ
तुमने देखा था जो कल, मानो वही मैं ख़्वाब हूँ
आँखों ने आँखों में देख कर
ये पहचाना कौन हो तुम
हमने तुमको दिल…
