Hazaar Rahen Mud Ke

हज़ार राहें मुड़ के – Hazaar Rahen Mud Ke, Kishore Kumar, Lata Mangeshkar, Thodi Si Bewafai

“Hazaar Rahen Mud Ke” उन गीतों में से है, जो एक बार नहीं, बार-बार सुनने पर भी उतना ही असर करता है। ये सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि एक अधूरी मोहब्बत की पूरी दास्तान है। लता और किशोर की जुगलबंदी, गुलज़ार की कलम और खय्याम की धुन — इस गीत को एक कालजयी रचना बना देते हैं।

हज़ार राहें मुड़ के
हज़ार राहें मुड़ के – Hazaar Rahen Mud Ke

हज़ार राहें मुड़ के – Hazaar Rahen Mud Ke Song Credits

  • Movie/Album: थोड़ी सी बेवफाई (1980)
  • Music By: खय्याम
  • Lyrics : गुलज़ार
  • Singer : लता मंगेशकर, किशोर कुमार

हज़ार राहें मुड़ के – Hazaar Rahen Mud Ke Song Lyrics in Hindi

हज़ार राहें, मुड़ के देखीं
कहीं से कोई सदा ना आई
बड़ी वफ़ा से, निभाई तुमने
हमारी थोड़ी सी बेवफ़ाई

जहाँ से तुम मोड़ मुड़ गये थे
ये मोड़ अब भी वहीं पड़े हैं
हम अपने पैरों में जाने कितने
भँवर लपेटे हुए खड़े हैं
बड़ी वफ़ा से…

कहीं किसी रोज़ यूँ भी होता
हमारी हालत तुम्हारी होती
जो रातें हमने गुज़ारी मर के
वो रात तुमने गुज़ारी होती
बड़ी वफ़ा से…

तुम्हें ये ज़िद थी के हम बुलाते
हमें ये उम्मीद वो पुकारें
है नाम होठों पे अब भी लेकिन
आवाज़ में पड़ गई दरारें
हज़ार राहें मुड़ के…

हज़ार राहें मुड़ के – Hazaar Rahen Mud Ke Song

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top