Hosanna

होसाना – Hosanna, Leon Dsouza, Suzanne Dmello, Ekk Deewana Tha

“Hosanna” कोई आम रोमांटिक गाना नहीं, बल्कि एक soulful prayer है, इश्क़ की सबसे मासूम, सबसे पवित्र अभिव्यक्ति। इसे सुनना मानो दिल के सबसे गहरे हिस्से को छू जाना हो।

होसाना - Hosanna
होसाना – Hosanna

होसाना – Hosanna Song Credits

  • Movie/Album: एक दीवाना था (2012)
  • Music By: ए आर रहमान
  • Lyrics By: लियोन डिसूज़ा
  • Singers : लियोन डिसूज़ा, सुज़ैन डी मेलो, मारिया रौशनी

होसाना – Hosanna Song Lyrics in Hindi

दिल होते जो मेरे सीने में दो
दूसरा दिल भी मैं
तुम्हें देता मैं तोड़ने को
हो होसाना होसाना

दिलकश थी वो शाम पहले पहल
जबकि तुमसे मिली थी नज़र
ऐसा चकराया कि अब ये जानूँ ना जानूँ
के जाऊँ तो जाऊँ किधर
होसाना, तुम सामने थी एक पल
होसाना, अगले ही पल थी ओझल
अब क्या बताऊँ मैं किस हाल में हूँ मैं
यहाँ वहाँ बस अपना दिल और होश ढूँढता हूँ मैं
होसाना, मदहोशी दीवानगी
होसाना, मैं और मेरी बंदगी
होसाना, लम्हें यही ज़िन्दगी
होसाना

उड़ती हुई तितली की रंगीन परछाई
रह जाती है फूलों में
वैसे ही तुम एक तसवीर के जैसे
छाये हो इन आँखों में
होसाना तुम जो मेरा ख़्वाब हो
होसाना दिल क्यूँ न बेताब हो
कहूँ तो क्या कहूँ मैं क्यूँ दीवाना हूँ
तुम्हारे ही बारे में ही हर घड़ी सोचता हूँ क्यूँ
होसाना, अब दिन हो या रात हो
होसाना, दिल चाहे तुम साथ हो
होसाना, बस हाथों में हाथ हो
होसाना
दिल होते जो मेरे सीने में दो…

होसाना – Hosanna Song

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top