Hum Dil Ka Kanwal

हम दिल का कँवल – Hum Dil Ka Kanwal, Lata Mangeshkar, Zindagi

“Hum Dil Ka Kanwal” एक ऐसा गाना है जो लता मंगेशकर की गायकी, मधुर संगीत, और भावपूर्ण बोलों के कारण श्रोताओं के दिलों में बस गया है। यह गाना न केवल एक प्रेम गीत है, बल्कि भारतीय संगीत की समृद्ध धरोहर का हिस्सा भी है।

हम दिल का कँवल
Hum Dil Ka Kanwal

हम दिल का कँवल – Hum Dil Ka Kanwal Song Credits

  • Movie/Album: ज़िन्दगी (1964)
  • Music By: शंकर-जयकिशन
  • Lyrics By: शैलेंद्र
  • Singer : लता मंगेशकर

हम दिल का कँवल – Hum Dil Ka Kanwal Lyrics in Hindi

हम दिल का कँवल देंगे जिसको
होगा कोई एक हज़ारों में
सागर में कहीं ज्यों इक मोती
जैसे चंदा कई सितारों में
हम दिल का कँवल…

ये रूप-रंग की फुलवारी
उसके लिए ही ये फूल खिले
सब कुछ देना है सौंप उसे
जिस दिन जिस पल वो आन मिले
बागों में उसी के चर्चे हैं
है उसकी बात बहारों में
हम दिल का कँवल…

ठंडी सी जलन मन के अन्दर
मीठी सी कसक दिल में लेकर
हम खोज में उसकी निकले हैं
इन राहों और दो राहों पर
शायद वो आज ही मिल जाए
है प्यार का रंग नज़ारों में
हम दिल का कँवल…

किसने दिल जीता ताक़त से
चाहत कब आग से डरती है
नादान शिकारी क्या जाने
हिरनी किस राग पे मरती है
तलवार का ज़ोर नहीं चलता
हो जाती है बात इशारों में
हम दिल का कँवल…

हम दिल का कँवल – Hum Dil Ka Kanwal Song

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top