हमने तुझको प्यार किया – Humne Tujhko Pyar Kiya, Mukesh, Dulha Dulhan
“Humne Tujhko Pyar Kiya” एक भावुक, सरल और बेहद सच्चे प्रेम का इज़हार करता गीत है। इसमें प्रेमी अपनी भावना को शब्दों में ढालकर, सीधे दिल से अपने प्रिय को कहता है कि यह प्यार बिना किसी स्वार्थ के, बिना किसी उम्मीद के किया गया है। यह गीत उन प्रेमियों की आवाज़ है जिनका प्यार अधूरा रह गया, फिर भी वह प्रेम उनके जीवन का सबसे पवित्र अनुभव बन जाता है।

हमने तुझको प्यार किया – Humne Tujhko Pyar Kiya Song Credits
Movie/Album: दूल्हा दुल्हन (1964)
Music By: कल्याणजी-आनंदजी
Lyrics : इन्दीवर
Singer : मुकेश
हमने तुझको प्यार किया – Humne Tujhko Pyar Kiya Song Lyrics in Hindi
हमने तुझको प्यार किया है जितना
कौन करेगा इतना, कौन करेगा इतना
तूने हम पर, लाख जफ़ा की, हमने अदा ही समझी
तुझसे कोई, भूल हुई तो, अपनी ख़ता ही समझी
सामने तेरे यूँ हँस-हँस के, लुटते रहे हम जितना
कौन लुटेगा इतना, कौन लुटेगा इतना
हमने तुझको प्यार…
प्यार पे मेरे, नाज़ तुम्हें था, याद करो वो नज़ारा
हाथ पे अपने, लिख लेते थे, जब तुम नाम हमारा
तेरी अदा के भोलेपन पे, मिटते रहे हम जितना
कौन मिटेगा इतना, कौन मिटेगा इतना
हमने तुझको प्यार…
