Husn Wale Tera Jawab

हुस्न वाले तेरा जवाब – Husn Wale Tera Jawab, Md. Rafi, Gharana

Husn Wale Tera Jawab, यह गीत मोहम्मद रफ़ी की मख़मली आवाज़, शकील बदायुनी के खूबसूरत बोल और रवि के कर्णप्रिय संगीत का बेमिसाल संगम है। “हुस्न वाले तेरा जवाब नहीं” 1960 के दशक की रोमांटिक ग़ज़लनुमा गीतों की श्रेणी में एक अनमोल रचना है।

हुस्न वाले तेरा जवाब - Husn Wale Tera Jawab
हुस्न वाले तेरा जवाब – Husn Wale Tera Jawab

हुस्न वाले तेरा जवाब – Husn Wale Tera Jawab, Md.Rafi, Gharana  Song Credits

  • Movie/Album: घराना (1961)
  • Music By: रवि
  • Lyrics : शकील बदायुनी
  • Singer : मोहम्मद रफ़ी

हुस्न वाले तेरा जवाब – Husn Wale Tera Jawab, Md.Rafi, Gharana  Song Lyrics in Hindi

हुस्न वाले तेरा जवाब नहीं
कोई तुझ-सा नहीं हज़ारों में
हुस्न वाले तेरा जवाब…

तू है ऐसी कली जो गुलशन में
साथ अपने बहार लाई हो
तू है ऐसी किरण जो रात ढले
चांदनी में नहा के आई हो
ये तेरा नूर, ये तेरे जलवे
जिस तरह चाँद हो सितारों में
हुस्न वाले तेरा जवाब…

तेरी आँखों में ऐसी मस्ती है
जैसे छलके हुए हों पैमाने
तेरे होंठों पे वो ख़ामोशी है
जैसे बिखरे हुए हों अफ़साने
तेरी ज़ुल्फों की ऐसी रंगत है
जैसे काली घटा बहारों में
हुस्न वाले तेरा जवाब…

तेरी सूरत जो देख ले शायर
अपने शेरों में ताज़गी भर ले
एक मुसव्विर जो तुझको पा जाये
अपने ख़्वाबों में ज़िन्दगी भर ले
नगमा गर ढूँढ ले अगर तुझको
दर्द भर ले वो दिलों के तारों में
हुस्न वाले तेरा जवाब…

हुस्न वाले तेरा जवाब – Husn Wale Tera Jawab, Md.Rafi, Gharana  Song

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top