जबरा फैन – Jabra Fan, Nakash Aziz, Fan
“Jabra Fan” फ़िल्म फैन का एक प्रमोशनल गीत है, जिसे विशाल-शेखर ने संगीतबद्ध किया है और वरुण ग्रोवर ने लिखा है। नकाश अज़ीज़ द्वारा गाया गया यह गीत शाहरुख़ ख़ान के फैंस के लिए एक उत्सव है। हालांकि यह गीत फ़िल्म में शामिल नहीं था, लेकिन इसकी लोकप्रियता ने इसे एक आइकॉनिक एंथम बना दिया।

जबरा फैन – Jabra Fan Song Credits
- Movie/Album: फैन (2016)
- Music By: विशाल-शेखर
- Lyrics : वरुण ग्रोवर
- Singer : नकाश अज़ीज़
जबरा फैन – Jabra Fan Song Lyrics in Hindi
फॉलो करूँ ट्विटर पे
टैग करूँ फेसबुक पे
तेरे क्विज़ में गूगल को बीट कर दिया
मिरर में तू दिखता है
नींद में तू टिकता है
तेरे मैडनेस ने मुझे ढीठ कर दिया
तू है सोडे की बोतल, मैं बंटा तेरा
मैं तो हैंडल करूँ, हर टंटा तेरा
मेरे दिल के मोबाइल का तू अनलिमिटेड प्लान हो गया
मैं तेरा हाय रे जबरा होए रे जबरा फैन हो गया
ओ तुझे देखते ही दिल में ढन टणैन हो गया
मैं तेरा हाय रे जबरा…
मैंने तुझपे करी पी.एच.डी
मेरा लक मेरा हक, तू ही ओन्ली वजह
मैं तो सच्ची हो जाऊँ टच्ची
कोई तेरे जो बारे में बोले बुरा
तेरा यार हाय, मुझको बुखार हाय
जाने सारी कॉलोनी मैं तेरे लिये इन्सेन हो गया
मैं तेरा हाय रे जबरा फैन…
स्टाइल तेरा फट्टे हैं, तुझपे खेले सट्टे हैं
तुझसे ही वाई-फाई कनेक्शन जुड़ा
तेरे तक जो आती है, लाइन सारी टापी है
कोई कितना भी रोके, मैं तो न रुका
तूने जो-जो कहा, मैंने डिट्टो किया
कभी जेब में रखा, कभी दिल पे लिया
तेरी आँखों की गर्मी में, सर से, पैर तक, फैन हो गया
मैं तेरा हाय रे जबरा…
