जैसे राधा ने माला जपी – Jaise Radha Ne Maala Japi, Lata Mangeshkar, Tere Mere Sapne
“Jaise Radha Ne Maala Japi” एक ऐसा गीत है जो प्रेम और भक्ति को एक ही धागे में पिरोता है। लता मंगेशकर की मधुर आवाज़, एस. डी. बर्मन का सजीव संगीत और नीरज के गहरे अर्थ वाले शब्द मिलकर इस गाने को हिंदी सिनेमा का एक अमर भक्ति-प्रेम गीत बना देते हैं। यह गीत सुनकर दिल में प्रेम और समर्पण का दीपक स्वयं ही जल उठता है।

जैसे राधा ने माला जपी – Jaise Radha Ne Maala Japi Song Credits
- Movie/Album: तेरे मेरे सपने (1971)
- Music By: एस.डी.बर्मन
- Lyrics : नीरज
- Singer : लता मंगेशकर
जैसे राधा ने माला जपी – Jaise Radha Ne Maala Japi Song Credits
जैसे राधा ने माला जपी श्याम की
मैंने ओढ़ी चुनरिया तेरे नाम की
तेरे नाम की हो पिया, तेरे ही नाम की
राधा ने माला…
प्रीत क्या जुड़ी, डोर क्या बँधी
बिना जतन, बिना यतन, हो गई मैं नयी
बिना मोल की मैं बिकी, बिना दाम की
राधा ने माला जपी…
क्या तरंग है, क्या उमंग है
मोरे अँग-अँग रचा, पी का रंग है
शर्म आई, कैसे कहूँ बात श्याम की
राधा ने माला जपी…
पा लिया तुझे, पाई हर खुशी
चाहूँ बार-बार चढ़ूँ, तेरी पालकी
सुबह शाम की ये प्यास बड़े काम की
राधा ने माला जपी…
जैसे राधा ने माला जपी – Jaise Radha Ne Maala Japi Song Credits
