Jan Jan Ka Udhar Karegi Ram Katha

जन जन का उद्धार, करेगी राम कथा – Jan Jan Ka Udhar Karegi Ram Katha, Anand Ji Maharaj

“Jan Jan Ka Udhar Karegi Ram Katha” एक सुंदर और प्रेरणादायक भजन है, जो भगवान श्रीराम की महिमा और उनकी कथा के पवित्र प्रभाव को दर्शाता है। इसे गाया है भजन गायक आनंद जी महाराज ने। इस भजन में भगवान राम की कथा सुनने और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी गई है। यह भजन भक्तों के बीच अत्यंत लोकप्रिय है और भक्ति भाव से भरा हुआ है।

जन जन का उद्धार, करेगी राम कथा
Jan Jan Ka Udhar Karegi Ram Katha

जन जन का उद्धार, करेगी राम कथा – Jan Jan Ka Udhar Karegi Ram Katha Bhajan Credits

  • Bhajan :- Jan Jan Ka Uddhar Karegi Ram Katha
  • Singer :- Anand Ji Maharaj

जन जन का उद्धार, करेगी राम कथा – Jan Jan Ka Udhar Karegi Ram Katha Bhajan Lyrics

जन जन का उद्धार,
करेगी राम कथा,
जन जन का कल्याण,
करेगी राम कथा ॥

राम लखन प्रिय भरत शत्रुघ्न,
संग जानकी अंजनी नंदन,
मन मंदिर दरबार,
करेगी राम कथा,
जन जन का कल्याण,
करेगी राम कथा ॥

कथा जित की हार नही है,
मिलता तुरत उधार नही है,
सफल नगद व्यापार,
करेगी राम कथा,
जन जन का कल्याण,
करेगी राम कथा ॥

धरम कर्म करुणा श्रद्धा से,
न्याय नीति नित मर्यादा से,
राम राज्य साकार,
करेगी राम कथा,
जन जन का कल्याण,
करेगी राम कथा ॥

राम कथा जो श्रवण कराते,
सरल प्रेम से सुनने आते,
उनको भव से पार,
करेगी राम कथा,
जन जन का कल्याण,
करेगी राम कथा ॥

जन जन का उद्धार,
करेगी राम कथा,
जन जन का कल्याण,
करेगी राम कथा ॥

जन जन का उद्धार, करेगी राम कथा – Jan Jan Ka Udhar Karegi Ram Katha Bhajan

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top