Janam Janam

जनम जनम – Janam Janam, Arijit Singh, Antara Mitra, Dilwale

गीत “Janam Janam” फिल्म दिलवाले का एक बेहद रोमांटिक और भावनात्मक गीत है। इसमें प्रेम को एक गहरी, आत्मिक और जन्मों-जन्मों तक चलने वाली भावना के रूप में दर्शाया गया है। प्रीतम का मधुर संगीत, अमिताभ भट्टाचार्य के दिल छू लेने वाले बोल और अरिजीत सिंह व अन्तरा मित्रा की भावपूर्ण आवाज़ इस गीत को शाश्वत प्रेम का प्रतीक बना देते हैं।

जनम जनम
Janam Janam

जनम जनम – Janam Janam Song Credits

  • Movie/Album: दिलवाले (2015)
  • Music : प्रीतम चक्रवर्ती
  • Lyrics : अमिताभ भट्टाचार्य
  • Singers : अरिजीत सिंह, अन्तरा मित्रा

जनम जनम – Janam Janam Song Lyrics in Hindi

जनम जनम जनम, साथ चलना यूँ ही
कसम तुम्हें कसम, आ के मिलना यहीं
एक जां है भले, दो बदन हों जुदा
मेरी हो के हमेशा ही रहना
कभी ना कहना अलविदा
मेरी सुबह हो तुम्हीं, और तुम ही शाम हो
तुम दर्द हो, तुम ही आराम हो
मेरी दुआओं से आती है बस ये सदा
मेरी हो के हमेशा ही रहना
कभी ना कहना अलविदा…

तेरी बाहों में है मेरे दोनों जहां
तू रहे जिधर, मेरी जन्नत वहीँ
जल रही अगन है जो ये दो तरफ़ा
ना बुझे कहीं मेरी मन्नत यहीं
तू मेरी आरज़ू, मैं तेरी आशिकी
तू मेरी शायरी, मैं तेरी मौसिकी
तलब तलब तलब, बस तेरी है मुझे
नसों में तू नशा बन के घुलना यूँ ही
मेरी मुहब्बत का करना हक़ ये अदा
मेरी हो के हमेशा ही रहना
कभी ना कहना अलविदा…
मेरी सुबह हो तुम्हीं…

जनम जनम – Janam Janam Song

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top