जिस भजन में राम का नाम ना हो – Jis Bhajan Mein Ram Ka Nam Na Ho, Sapna Vishwakarma
श्रीराम के भजन भक्तों के मन में एक गहरी श्रद्धा और शांति का अनुभव कराते हैं। “Jis Bhajan Mein Ram Ka Nam Na Ho” एक ऐसा भजन है जिसे गाया है प्रतिभाशाली गायिका सपना विश्वकर्मा ने। इस भजन में श्रीराम की महिमा का सुंदर वर्णन किया गया है।

जिस भजन में राम का नाम ना हो – Jis Bhajan Mein Ram Ka Nam Na Ho Bhajan Credits
- Song – Jis Bhajan Mein Ram Ka Naam Na Ho
- Singer – Sapna Vishwakarma
जिस भजन में राम का नाम ना हो – Jis Bhajan Mein Ram Ka Nam Na Ho Bhajan Lyrics
जिस भजन में राम का नाम ना हो,
उस भजन को गाना ना चाहिए ॥
चाहे बेटा कितना प्यारा हो,
उसे सिर पे चढ़ाना ना चाहिए,
चाहे बेटी कितनी लाडली हो,
घर घर ने घुमाना ना चाहिए,
जिस भजन में राम का नाम न हों,
उस भजन को गाना ना चाहिए ॥
जिस माँ ने हम को जनम दिया,
दिल उसका दुखाना ना चाहिए,
जिस पिता ने हम को पाला है,
उसे कभी रुलाना ना चाहिए,
जिस भजन में राम का नाम न हों,
उस भजन को गाना ना चाहिए ॥
चाहे पत्नी कितनी प्यारी हो,
उसे भेद बताना ना चाहिए,
चाहे मैया कितनी बैरी हो,
उसे राज़ छुपाना ना चाहिए,
जिस भजन में राम का नाम न हों,
उस भजन को गाना ना चाहिए ॥
जिस भजन में राम का नाम ना हो,
उस भजन को गाना ना चाहिए ॥
