जिसे तू क़बूल कर ले – Jise Tu Qabool Kar Le, Lata Mangeshkar, Devdas
“Jise Tu Qabool Kar Le” एक ऐसा गीत है जो केवल श्रवण नहीं, बल्कि आत्मा का अनुभव है। इस गीत की संगीत रचना की है महान संगीतकार सचिन देव बर्मन ने, इसके शब्द रचे हैं शायरी और दर्शन में पारंगत साहिर लुधियानवी ने, और इसे स्वर दिया है भारत कोकिला लता मंगेशकर ने।

जिसे तू क़बूल कर ले – Jise Tu Qabool Kar Le Song Credits
- Movie/Album: देवदास (1955)
- Music : सचिन देव बर्मन
- Lyrics : साहिर लुधयानवी
- Singer : लता मंगेशकर
जिसे तू क़बूल कर ले – Jise Tu Qabool Kar Le Song Lyrics in Hindi
जिसे तू क़ुबूल कर ले, वो अदा कहाँ से लाऊँ
तेरे दिल को जो लुभा ले, वो सदा कहाँ से लाऊँ
मैं वो फूल हूँ के जिसको गया हर कोई मसल के
मेरी उम्र बह गयी है, मेरे आँसुंओं में ढल के
जो बहार बन के बरसे, वो घटा कहाँ से लाऊँ
तेरे दिल को जो लुभा ले…
तुझे और की तमन्ना, मुझे तेरी आरज़ू है
तेरे दिल में ग़म ही ग़म हैं, मेरे दिल में तू ही तू है
जो दिलों को चैन दे दे, वो दवा कहाँ से लाऊँ
तेरे दिल को जो लुभा ले…
मेरी बेबसी है ज़ाहिर, मेरी आहें बेअसर से
कभी मौत भी जो माँगी, तो ना पाई उसके दर से
जो मुराद ले के आये वो, दुआ कहाँ से लाऊँ
तेरे दिल को जो लुभा ले…
