जिसका मुझे था इंतज़ार – Jiska Mujhe Tha Intezaar, Kishore, Lata, Don
“Jiska Mujhe Tha Intezaar, जिसके लिए दिल था बेकरार…” इन पंक्तियों में प्यार की ललक और संतुष्टि दोनों छिपी हैं। प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे से मिलकर जैसे अपने अधूरेपन को पूरा करते हैं। अनजान की यह खासियत रही कि वे बड़े भावों को भी सरल, आम बोलचाल की भाषा में कह देते थे – जिससे हर श्रोता खुद को उनसे जोड़ सके।

जिसका मुझे था इंतज़ार – Jiska Mujhe Tha Intezaar Song Credits
- Movie/Album: डॉन (1978)
- Music : कल्याणजी-आनंदजी
- Lyrics : अनजान
- Singers : किशोर कुमार, लता मंगेशकर
जिसका मुझे था इंतज़ार – Jiska Mujhe Tha Intezaar Song Lyrics in Hindi
जिसका मुझे था इंतज़ार
जिसके लिए दिल था बेक़रार
वो घड़ी आ गई, आ गई
आज प्यार में हद से गुज़र जाना है
मार देना है तुझको या मर जाना है
मुझपे क्या गुज़री तू क्या जाने
तू क्या समझे ओ दीवाने
ले के रहूँगी बदला तुझसे
आई हूँ दिल की आग बुझाने
ओ क़ातिल मेरी नज़रों से बच के कहाँ जाएगा
दिया है जो मुझको वही तू मुझसे पाएगा
वो घड़ी आ गई, आ गई
तीर बन के जिगर में उतर जाना है
मार देना है…
जादू तेरा किसपे चला
होगा किसी दिन ये फ़ैसला
वो घड़ी आएगी, आएगी
जानां तूने अभी ये कहाँ जाना है
किसे जीना है और किसको मर जाना है
वो घड़ी आएगी…
होगा तेरा आशिक़ ज़माना
औरों का दिल होगा तेरा निशाना
नाज़ न कर यूँ तीर-ए-नज़र पे
आए हमें भी तीर चलाना
जो है खिलाड़ी उन्हें खेल हम दिखाएँगे
अपने ही जाल में शिकारी फँस जाएँगे
वो घड़ी आएगी, आएगी
वक़्त आने पे तुझको ये समझाना है
किसे जीना है…
