जूतम फेंक – Jootam Phenk, Piyush Mishra, Gulabo Sitabo
“Jootam Phenk” एक ऐसा गीत है जो म्यूज़िक इंडस्ट्री की चमक-दमक से बहुत दूर, समाज के असली सवालों से जुड़ा हुआ है। इसमें नायाब संगीत है, बेबाक आवाज़ है और धारदार बोल हैं। यह गीत आज के समय में एक सांस्कृतिक दस्तावेज़ जैसा है जो समय की विडंबनाओं और लोगों की चुप्पी पर सवाल उठाता है।

जूतम फेंक – Jootam Phenk Song Credits
- Movie/Album: गुलाबो सिताबो (2020)
- Music : अभिषेक अरोड़ा
- Lyrics : पुनीत शर्मा
- Singer : पीयूष मिश्रा
जूतम फेंक – Jootam Phenk Song Lyrics in Hindi
जूतम फेंक, जूतम फेंक, जूतम फेंक
हुई ज़िंदगी
रे जूतम फेंक, जूतम फेंक, जूतम फेंक
हुई ज़िंदगी
ना जाने क्या मन में आई
ऊपर वाले ने
बनवाई हर एक चूहे की
बिल्ली एक
अरे हाए, जूतम फेंक
जीवन धक्का धक्की है
एकदम मुक्का मुक्की है
तू गेहूँ की बोरी है
तो ये आटे की चक्की है
जीवन धक्का धक्की है…
हर इक चूहे की बिल्ली एक
हर इक डंडे की गिल्ली एक
हर इक गोभी की इल्ली एक
हर इक ताबूत की खिल्ली एक
टंटे ऊपर टंटे थे
हम ऑमलेट हैं अंडे थे
अरे जो भी आया बजा गया वो
हम मंदिर के घंटे थे
जूतम फेंक जूतम फेंक जूतम फेंक
हुई ज़िंदगी
ना जाने क्या मन में आई…
