Kab Se Kab Tak

कब से कब तक – Kab Se Kab Tak (Vibha, Ranveer, Kaam Bhaari, Gully Boy)

Kab Se Kab Tak” फिल्म गली बॉय का वो गीत है जो जिंदगी के सफर और खुद की पहचान की तलाश को संगीत में ढालता है। यह गाना कोई साधारण रैप या पॉप ट्रैक नहीं, बल्कि आत्म-अभिव्यक्ति और आत्म-साक्षात्कार की एक गहराई भरी कोशिश है। इसमें संघर्ष है, समय है, बदलाव है… और सबसे अहम, खुद से सवाल करने की हिम्मत।

कब से कब तक
Kab Se Kab Tak

कब से कब तक – Kab Se Kab Tak Song Credits

  • Movie/Album: गली बॉय (2019)
  • Music : अंकुर तिवारी, कर्श काले
  • Lyrics : अंकुर तिवारी, काम भारी
  • Singers : विभा सर्राफ, रणवीर सिंह, काम भारी

कब से कब तक – Kab Se Kab Tak Song Lyrics in Hindi

कोई तो हो जो हमको हमसे मिला दे
कोई दिखा दे वो रास्ता
कोई तो हो जो हमको ये बता दे
ख़ुद से होते हैं ख़ुद कैसे जुदा

मैं सबसे पूछूँ के ये
कब से कब तक हमसे रगबत
मैं सबसे पूछूँ के ये…
आ कब से कब तक
आ कब से कब तक हमसे रगबत
मैं सोचूँ हर घड़ी ये सर चढ़ी तलब है या
या इनकी बड़बड़ी पे दिल मेरा धड़क गया
ये बेसबर है आज कहना चाहे तुझको कुछ
तू मुझसे खुश तो बाँट ले ना मेरा दुःख
हमको, हमसे, मिला दे
हमको, हमसे, मिला दे

है दोस्ती जो तुमसे कर ली कब से हमने जबसे
ये रौशनी है तब से टूटे तारे रूठे रब से
क्या जादूगरी करी तूने है छोरी रे
चोरी किया दिल चोरी चोरी चोरी रे
क्या सपने हमने भी सजा रखे हैं ख़ूबसूरत
आशिकी है हद से ज़्यादा, इश्क में हूँ तेरे मूरख
मिला दे हमको हमसे
ग़म को ढंग से महसूस करूँ
तेरे संग में मेरे सपने अपने महफूज़ रखूँ
मुझको चईये तेरे इश्क का नशा
और तुझको चईये मेरे दिल के टुकड़ों का मज़ा
देखो मुकरो ना बता दो मुझको
हाल-ए-दिल तुम्हारा भी
ठुकरो ना यूँ रिश्ते को
तो जानो दिल हमारा भी
मैं सबसे पूछूँ के ये…

ज़िन्दगी ज़हर का प्याला
पी लिया पिया के नाम
जी गए तो दुनिया हारे
गिर गए गिरा के जाम
मुश्किलों से मुश्किलों की
मुश्किलें संभाली हैं
मुश्किलों की कजरी गा के
कश्तियाँ सँवारी हैं
हमने भी वफ़ा की हमने
हमने भी दग़ा की है
हमने ही जुदाई जीती
हमने ही सदा की है
हमने तुझको पा के खोया
हमने तुझको खो के पाया
हमने तेरे वास्ते
ये लिख दी है कव्वाली के
नज़रों के ये काले घेरे
इनमें ही समा लो ना
अपने मैं बना लो इनको
दे दो मुझको टालो ना
मैं छोड़ जाता दुनिया
लापता सा हो जो जाता
तो क्या तू खोजता
मैं सपने ओढ़ सो जो जाता
मैं रोक पाता खुद को
इस झमेले से तो
कहता ना यूँ तुझको
के तू मुझको अब अकेले छोड़
मैं सबसे पूछ के ये…

कब से कब तक – Kab Se Kab Tak Song

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top