कभी ख़ुशी से – Kabhi Khushi Se, Hariharan, Gulfam
“Kabhi Khushi Se” एक भावुकता से लबरेज़ रचना है जो ज़िंदगी के दो विरोधाभासी पहलुओं, ख़ुशी और ग़म के बीच की महीन रेखा को दर्शाती है। इसमें कोई नाटकीयता नहीं, बल्कि सच्चे जज़्बातों की सादगी है जो सीधे दिल को छूती है।

कभी ख़ुशी से – Kabhi Khushi Se Song Lyrics
- Movie/Album: गुलफ़ाम (1994)
- Music : हरिहरन
- Lyrics : मुनव्वर राणा
- Singer : हरिहरन
कभी ख़ुशी से – Kabhi Khushi Se Song Lyrics in Hindi
कभी ख़ुशी से ख़ुशी की तरफ नहीं देखा
तुम्हारे बाद किसी की तरफ नहीं देखा
कभी ख़ुशी से…
ये जानता हूॅं तेरा इंतज़ार लाज़िम है
तमाम उम्र घड़ी की तरफ नहीं देखा
तुम्हारे बाद…
वो जिसके वास्ते परदेस जा रहा हूॅं मैं
बिछड़ते वक़्त उसी की तरफ नहीं देखा
तुम्हारे बाद…
न रोक ले हमें रोता हुआ कोई चेहरा
चले तो मुड़ के गली की तरफ नहीं देखा
तुम्हारे बाद…
यहाॅं तो जो भी है आब-ए-रवाॅं का आशिक़ है
किसी ने खुश्क नदी की तरफ नहीं देखा
तुम्हारे बाद…
