कावड़ियां ले चल गंग की धार – Kawadiya Le Chal Gang Ki Dhar, Shubham Sen
“Kawadiya Le Chal Gang Ki Dhar” एक ऊर्जावान और भक्ति से भरा हुआ शिव भजन है, जो कांवड़ यात्रा की पवित्र भावना को समर्पित है। इस गीत में भगवान भोलेनाथ के प्रति श्रद्धा, प्रेम और उत्साह का संगम देखने को मिलता है। शुभम सेन की आवाज़ में यह भजन कांवड़ियों के जोश और भक्ति का जीवंत प्रतीक बन जाता है।

कावड़ियां ले चल गंग की धार – Kawadiya Le Chal Gang Ki Dhar Shiva Bhajan Credits
- Bhajan : Kawadiya Le Chal Gang Ki Dhar
- Singer – Shubham Sen
- Lyrics – Shubham Sen
- DJ mix By – DJ Anuj
कावड़ियां ले चल गंग की धार – Kawadiya Le Chal Gang Ki Dhar Shiva Bhajan Lyrics in Hindi
कावड़िया ले चल गंग की धार ॥
दोहा – भस्म रमाए बैठे है शंकर,
सज धज के दरबार,
कावड़िया ले आओ कावड़,
राह तके सरकार ॥
कावड़िया ले चल गंग की धार,
जहाँ बिराजे भोले दानी,
करके अनोखा श्रृंगार,
कावड़ियां ले चल गंग की धार ॥
अंग भभुति रमाए हुए है,
माथे चंद्र सजाए हुए है,
भंग तरंग में रहने वाले,
मस्त मलंग वो रहने वाले,
मेरे महांकल सरकार,
कावड़ियां ले चल गंग की धार ॥
शंभू तेरे दर आए है,
कावड़िया कावड़ लाए है,
जपते हर हर बम बम भोले,
झूम झूम मस्ती में डोले,
करते जय जय कार,
कावड़ियां ले चल गंग की धार ॥
कावड़ियां ले चल गंग की धार,
जहाँ बिराजे भोले दानी,
करके अनोखा श्रृंगार,
कावड़ियां ले चल गंग की धार ॥
