Koi Kahe Kehta Rahe

कोई कहे कहता रहे – Koi Kahe Kehta Rahe, Shaan, KK, Shankar Mahadevan, Dil Chahta Hai

Koi Kahe Kehta Rahe यह गीत एक आत्मविश्वास से लबरेज़ एलान है, एक ऐसी सोच जो किसी परिभाषा में क़ैद नहीं होना चाहती। यह उन दिलों की आवाज़ है जो समाज के तयशुदा रास्तों पर नहीं, अपनी मर्ज़ी से चलना जानते हैं। शान, के.के. और शंकर महादेवन की आवाज़ें इस गीत को एक बहुरंगी जोश से भर देती हैं, तीन अलग-अलग सुर मिलकर एक ऐसा राग बनाते हैं जो न थमता है, न झुकता है। ये सुर हर युवा की धड़कन बन चुके हैं।

कोई कहे कहता रहे
Koi Kahe Kehta Rahe

कोई कहे कहता रहे – Koi Kahe Kehta Rahe Song Credits

  • Movie/Album: दिल चाहता है (2001)
  • Music : शंकर-एहसान-लाॅय
  • Lyrics : जावेद अख़्तर
  • Singers : शान, के.के., शंकर माहादेवन

कोई कहे कहता रहे – Koi Kahe Kehta Rahe Song Lyrics in Hindi

कोई कहे कहता रहे कितना भी हमको दीवाना
कोई कहे कहता रहे कितना भी हमको दीवाना
हम लोगों की ठोकर में है यह ज़माना
जब साज़ है आवाज़ है, फिर किस लिए हिचकिचाना
जब साज़ है आवाज़ है, फिर किस लिए हिचकिचाना
हो गाएँगे हम अपने दिलों का तराना
बिगड़े दुनिया, बिगड़ने भी दो
झगड़े दुनिया, झगड़ने भी दो
लड़े जो दुनिया, लड़ने भी दो
तुम अपनी धुन में गाओ
दुनिया रूठे, रूठने दो
बंधन टूटे, टूटने दो
कोई छूटे, छूटने दो
ना घबराओ
हम हैं नए अंदाज़ क्यूँ हो पुराना
हम हैं नए अंदाज़ क्यूँ हो पुराना

आँखों में है बिजलियाँ, साँसो में तूफ़ान है
डर क्या है और हार क्या, हम इससे अंजान है
हमारे लिए ही तो है आसमान और ज़मीं
सितारे भी हभ तोड़ लेंगे हमें है यकीं
अंबर से है आगे हमारा ठिकाना
हम हैं नए अंदाज़ क्यूँ हो पुराना

सपनों का जो देस है, हाँ हम वहीं हैं पले
थोड़े से दिल-फेंक हैं, थोड़े से हैं मनचले
जहाँ भी गए अपना जादू दिखाते रहे
मुहब्बत हसीनों को अक्सर सिखाते रहे
आए हमें दिल और नींदे चुराना
हम हैं नए अंदाज़ क्यूँ हो पुराना
कोई कहे कहता रहे…

कोई कहे कहता रहे – Koi Kahe Kehta Rahe Song

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top