कोयल सी तेरी बोली – Koyal Si Teri Boli – Udit Narayan, Anuradha Paudwal, Beta
“Koyal Si Teri Boli” फिल्म बेटा का एक प्यारा और रोमांटिक गीत है, जो 90 के दशक का एक यादगार और लोकप्रिय गाना बन चुका है। इस गीत में नायक-नायिका के बीच की मासूम और खूबसूरत प्रेम कहानी को दर्शाया गया है। माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर पर फिल्माया गया यह गीत आज भी श्रोताओं के दिलों को छू जाता है। इसकी मधुर धुन और मोहक बोल इस गीत को और भी खास बना देते हैं।

कोयल सी तेरी बोली – Koyal Si Teri Boli Song Details
- Movie/Album: बेटा
- Year : 1992
- Music By: आनंद मिलिंद
- Lyrics By: समीर
- Singer : उदित नारायण, अनुराधा पौडवाल
कोयल सी तेरी बोली – Koyal Si Teri Boli Lyrics in Hindi
कोयल सी तेरी बोली, कु कु कु..
सूरत है कितनी भोली, कू कु कु..
नैन तेरे कजरारे, होंठ तेरे अंगारे
तुझे देख के दिल मेरा खोने लगा
बातों में तेरी सरगम, छन छन छन..
मन को लुभाए प्रीतम, छन छन छन..
रंग तेरा रंगीला, तू है छैल छबीला
तुझे देख के कुछ मुझे होने लगा
यौवन की तू मलिका, खिल के तेरा बदन महके
आऊँ जो पास तेरे, साँसों का चमन महके
अंगों से तेरे रस बरसे, तेरे लिए जीवन तरसे
मेरे होश लिए जाते हैं कंवारे तेरे कंगना
तूने मुझे बेचैन किया, तूने भी तो मेरा चैन लिया
बातों में तेरी सरगम…
तूने मेरे तन को छुआ, मन में हुई कोई हलचल
दिल मेरा डोल गया, ऐसे उड़ा तेरा आँचल
प्रीत के रंग रंगाऊं चुनर, नाम तेरे लिख दी है उमर
बन के मैं आऊंगी दुल्हन तेरे अंगना
तेरे मिलन की प्यास जगी, कैसे कहूँ क्या आग लगी
कोयल सी तेरी बोली…
