क्यों हो गई चौखट से दूरी – Kyo Ho Gayi Chokhat Se Duri, Sardar Romi
“Kyo Ho Gayi Chokhat Se Duri” एक ऐसा भजन है, जो हर भक्त के हृदय की आवाज़ बन जाता है। सरदार रोमी की भावपूर्ण गायकी और भजन के गहरे शब्द इसे और भी विशेष बनाते हैं। यह भजन हर उस भक्त के लिए है, जो श्याम बाबा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करना चाहता है और उनकी कृपा की आस में है। अगर आप खाटू श्याम जी के भक्त हैं और उनके दरबार से जुड़ाव महसूस करना चाहते हैं, तो यह भजन अवश्य सुनें।

क्यों हो गई चौखट से दूरी – Kyo Ho Gayi Chokhat Se Duri Bhajan Credits
- Song – क्यों हो गई चौखट से दूरी
- Album – क्यों हो गई चौखट से दूरी
- Singer & Lyrics – Sardar Romi
- Music – Lovely Sharma
क्यों हो गई चौखट से दूरी – Kyo Ho Gayi Chokhat Se Duri Bhajan Lyrics
क्यों हो गई चौखट से दूरी,
कुछ तो जरा विचार लो,
मर्यादा से श्याम रिझा लो,
मर्यादा से श्याम रिझा लो,
आदत जरा सुधार लो,
क्यूँ हो गई चौखट से दूरी,
कुछ तो जरा विचार लो ॥
कलजुग का दातार है प्यारे,
इसे परखना आता है,
देव बड़ा अलबेला है ये,
लखदातार कुहाता है,
छोड़ के स्वारथ सच्चे भाव से,
छोड़ के स्वारथ सच्चे भाव से,
दिल से इसे पुकार लो,
क्यूँ हो गई चौखट से दूरी,
कुछ तो जरा विचार लो ॥
सौदागर बन सौदा करते,
लाड़ लड़ाना भूल गए,
धरम और मर्यादा भूले,
प्रभु शुकराना भूल गए,
झूठे टोटके झूठे चोचले,
झूठे टोटके झूठे चोचले,
दिल से जरा निकाल लो,
क्यूँ हो गई चौखट से दूरी,
कुछ तो जरा विचार लो ॥
सीखो अपने बड़ो से नियम,
खाटू आने जाने का,
मर्यादा और भाव से प्यारे,
सांवरिये को रिझाने का,
जनम हो जाएगा जी,
जनम हो जाएगा जी,
स्वारथ की गठरी उतार लो,
क्यूँ हो गई चौखट से दूरी,
कुछ तो जरा विचार लो ॥
सब सुख इसकी झोली में है,
जिसपे चाहे वार दे,
सरल भाव से जो कोई आवे,
उसका जनम सुधार दे,
‘रोमी’ कहता श्याम के दर पे,
‘रोमी’ कहता श्याम के दर पे,
अहंकार को मार लो,
क्यूँ हो गई चौखट से दूरी,
कुछ तो जरा विचार लो ॥
क्यों हो गई चौखट से दूरी,
कुछ तो जरा विचार लो,
मर्यादा से श्याम रिझा लो,
मर्यादा से श्याम रिझा लो,
आदत जरा सुधार लो,
क्यूँ हो गई चौखट से दूरी,
कुछ तो जरा विचार लो ॥
