मैं तो एक ख्वाब हूँ – Main To Ek Khwaab Hoon, Mukesh, Himalaya Ki God Mein
“Main To Ek Khwaab Hoon” मुकेश की मख़मली आवाज़ और कल्याणजी, आनंदजी के मधुर संगीत का ऐसा संगम है, जो सुनते ही दिल को एक अलग गहराई में ले जाता है। कमर जलालाबादी के दिलनशीं बोल इस गीत को और भी ख़ास बना देते हैं। ये ग़ज़लनुमा गीत मोहब्बत की नज़ाकत, तड़प और बेबसी को बेहद खूबसूरती से सामने लाता है।

मैं तो एक ख्वाब हूँ – Main To Ek Khwaab Hoon Song Credits
- Movie/ Album: हिमालय की गोद में
- Year : 1965
- Music : कल्याणजी-आनंदजी
- Lyrics : कमर जलालाबादी
- Singer : मुकेश
मैं तो एक ख्वाब हूँ – Main To Ek Khwaab Hoon Song
मैं तो एक ख्वाब हूँ
इस ख्वाब से तू प्यार न कर
प्यार हो जाए तो
फिर प्यार का इज़हार न कर
ये हवाएँ कभी चुपचाप चली जाएँगी
लौट के फिर कभी गुलशन में नहीं आएँगी
अपने हाथों में हवाओं को गरिफ्तार न कर
मैं तो एक ख्वाब हूँ…
तेरे दिल में है मोहब्बत के भड़कते शोले
अपने सीने में छुपा ले ये धड़कते शोले
इस तरह प्यार को रुसवा सर-ए-बाज़ार न कर
मैं तो एक ख्वाब हूँ…
शाख से टूट के गूंचे भी कहीं खिलते हैं
रात और दिन भी ज़माने में कहीं मिलते हैं
भूल जा, जाने दे, तकदीर से, तकरार न कर
मैं तो एक ख्वाब हूँ…
