मैंने अर्ज़ी लगाई मेरे श्याम को – Maine Arji Lagai Mere Shyam Ko, Ranjeeta Shahi
“Maine Arji Lagai Mere Shyam Ko” एक अत्यंत भावपूर्ण भजन है, जो भगवान श्रीकृष्ण की महिमा और उनकी अपार कृपा को व्यक्त करता है। रंजीता शाही जी की मधुर और भक्तिपूर्ण आवाज़ इस भजन को और भी अधिक प्रभावशाली बना देती है। इसे सुनते ही भक्तों का मन भक्ति और प्रेम से भर उठता है और वे श्रीकृष्ण के चरणों में अपनी अर्ज़ी अर्पित कर देते हैं।

मैंने अर्ज़ी लगाई मेरे श्याम को – Maine Arji Lagai Mere Shyam Ko Bhajan Credits
- Song: Arzi Shyam Se
- Singer: Ranjeeta Shahi ( Dehradun) 9758144168
- Music: Capital Record Studio
- Lyricist: Rakesh Saini “Satya” & Jyoti Yadav
- Producers: Amresh Bahadur, Ramit Mathur
- Label: Yuki
मैंने अर्ज़ी लगाई मेरे श्याम को – Maine Arji Lagai Mere Shyam Ko Bhajan Lyrics
मैंने अर्ज़ी लगायी मेरे श्याम को,
बाबा ले लो खबरिया एक बार हो,
किसने आकर मेरी चलाई नाव हो,
ना ही माझी दिखे ना पतवार हो,
मैंने अर्ज़ी लगाई मेरे श्याम को ॥
दुःख के बदल मंडराए,
काली रात को,
नैया डोले रे डोले,
खाये हिचकोले डोले रे डोले,
बाबा साथ दो,
छोड़ ना देना बाबा,
दुखिया अनाथ को,
तू तो सबसे बड़ा है दीनानाथ हो,
बाबा ले खबरिया एक बार हो,
मैंने अर्ज़ी लगाई मेरे श्याम को ॥
आपके बिना ना,
नैया पार हो,
आये कोई तूफां,
या तेज़ धार हो,
कैसे रोकूं बोलो,
आंसू की धार को,
आजा करके सवारी,
लीले साथ हो,
बाबा ले खबरिया एक बार हो,
मैंने अर्ज़ी लगाई मेरे श्याम को ॥
‘रंजीता’ गाये आज,
पुकार आपको,
आंधी हो या तूफां,
बचाना नाव को,
‘सत्य’ कहता ये ही है,
अरदास हो,
‘ज्योति’ लिखती,
ना टूटे विश्वास हो,
बाबा ले खबरिया एक बार हो,
मैंने अर्ज़ी लगाई मेरे श्याम को ॥
मैंने अर्ज़ी लगायी मेरे श्याम को,
बाबा ले लो खबरिया एक बार हो,
किसने आकर मेरी चलाई नाव हो,
ना ही माझी दिखे ना पतवार हो,
मैंने अर्ज़ी लगाई मेरे श्याम को ॥
