Maine Ek Geet Likha

मैंने एक गीत लिखा – Maine Ek Geet Likha, Anuradha Paudwal, Yeh Nazdeekiyan

“Maine Ek Geet Likha” फिल्म ये नज़दीकियाँ का एक बेहद खूबसूरत और दिल को छू जाने वाला गीत है। इस गीत में प्रेम, भावनाओं और कोमलता का अनूठा मिश्रण है। अनुराधा पौडवाल की सजीव आवाज़ ने इस गीत को शाश्वत बना दिया है।

मैंने एक गीत लिखा
Maine Ek Geet Likha

मैंने एक गीत लिखा – Maine Ek Geet Likha Song Credits

  • Movie/Album: ये नज़दीकियाँ (1982)
  • Music By: पंडित रघुनाथ सेठ
  • Lyrics By: विनोद पांडेय
  • Singer : अनुराधा पौडवाल

मैंने एक गीत लिखा – Maine Ek Geet Likha Lyrics in Hindi

मैंने एक गीत लिखा है, जो तुमको सुनाती हूँ
सोये हुए रंगीं ख़्वाबों को, साँसों से सजाती हूँ
मैंने एक गीत लिखा…

हँसते हुए फूलों पे, ठहरी हुई शबनम है
ये कौन सा नग़मा है, ये कौन सी सरगम है
इक साज़ जो गुमसुम है, मैं उसको जगाती हूँ
मैंने एक गीत लिखा…

ये धूप खटकती सी, सोये हुए साये हैं
किस देश से चल कर ये, इस देश में आये हैं
मैं इनकी सदा बनकर उस पार से आती हूँ
साँसों में समाती हूँ
मैंने एक गीत लिखा…

इक प्यार की सिहरन है, मदमस्त फुहारों में
इक शोख शरारत है, रंगीन नज़ारों में
इस प्यार के साग़र में, मौजों को उठाती हूँ
मैंने एक गीत लिखा…

मैंने एक गीत लिखा – Maine Ek Geet Likha Song

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top