Mann Mein Shiva

मन में शिवा – Mann Mein Shiva, Ajay-Atul, Sudesh, Kunal, Swapnil, Padmanabh, Priyanka, Panipat

फिल्म “पानीपत” (2019) का गाना “Mann Mein Shiva” एक शक्तिशाली और प्रेरणादायक गीत है। यह गाना साहस, आस्था और आत्मविश्वास का प्रतीक है। इस गाने ने दर्शकों के दिलों में जोश भर दिया और फिल्म के ऐतिहासिक माहौल में एक खास ऊर्जा का संचार किया। आइए इस गाने के हर पहलू को विस्तार से समझते हैं।

मन में शिवा
Mann Mein Shiva

मन में शिवा – Mann Mein Shiva Song Cedits

  • Movie/Album: पानीपत (2019)
  • Music By: अजय-अतुल
  • Lyrics By: जावेद अख्तर
  • Singer : कुणाल गांजावाला, दीपांशी नागर, पदमनाभ गायकवाड़

मन में शिवा – Mann Mein Shiva Lyrics in Hindi

चमके सितारे देखो हमारे
शत्रु तो सारे हारे जय हो
हम वो सिपाही जो है सदा ही
रूप शिवा का धारे जय हो

हे आज अंधेरे छटे हैं
कम हुए हैं घटे हैं
कल जो दुश्मन यहाँ थे
आज पीछे हटे हैं
गाती ये धरती है
गाता ये अम्बर है
गाती है सारी हवा
तेरे मन में शिवा
मेरे मन में शिवा
साँसों में शिवा
प्राणों में शिवा
हर घड़ी में शिवा
हर दिशा में शिवा
आज गूँजा हुआ है
जय जय शिवा
तेरे मन में शिवा…

हर हर महादेव
हर हर हर महादेव
हर हर महादेव
हर हर हर महादेव
हर हर महादेव
हर हर हर हर महादेव

सारी दीवारें भी सारी तलवारें भी
तुमने दुश्मन की अब तोड़ दी हैं
आई थी आँधियाँ जिस दिशा से
यहाँ उस दिशा मोड़ दी है

जीतना था हमें, हारना था उन्हें
ये तो होना ही था, सुन ले भाऊ
रात ढलनी ही थी
दिन निकलना ही था
ये तो होना था भाऊ
हो अपना जीवन निराला है
इसको हमने ही ढाला है
वीरता की वो ज्वाला है
जिसको सीने में पाला है
कहती ये ज्वाला है
कहता ये जीवन है
कहता समय है सदा
तेरे मन में शिवा…

हाँ मर्द मराठी माटी चा
छत्रपति सह्याद्रि जहा
आठवे शिवाजी राजा जा
मंदी तो तुम शिवराया
राहु देख पीछि छाया
आठवे शिवाजी राजा जगा

हो, क्यूँ ना हम हो मगन
क्यूँ ना झूमे ये मन
भाग्य अपना बदल डाला हमने
आज एक जीत की धरती से
प्रीत की पहनी है माला हमने
पार उतरना ही था
ये तो करना ही था
ये तो होना ही था
सुन ले भाऊ
उनको जाना ही था
हमको आना ही था
ये तो होना था भाऊ

हो देस भी आज अपना है
देस पे राज अपना है
अपना ही तो सिंहासन है
अब तो है ताज अपना है
हिम्मत की अग्नि में
लोहा पिघलता है
विश्वास हमको हुआ
तेरे मन में शिवा…

हर हर महादेव…

मन में शिवा – Mann Mein Shiva Song

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top