मय्या मय्या – Mayya Mayya, Chinmayi, Keerthi, Maryem, Guru
फिल्म गुरु का गीत “Mayya Mayya” एक रहस्यात्मक, सूफियाना और ओरिएंटल फ्लेवर से भरपूर नृत्य गीत है जो पर्दे पर भी उतना ही मोहक और सम्मोहक प्रभाव छोड़ता है, जितना सुनने में। ए.आर. रहमान की संगीतमय प्रतिभा, गुलज़ार के रहस्यपूर्ण बोल और चिन्मयी, कीर्ति सागठिया तथा मरियम टोलर की आवाज़ों ने मिलकर इसे भारतीय संगीत में एक विशिष्ट स्थान दिलाया है।

मय्या मय्या – Mayya Mayya Song Credits
Movie/Album: गुरु (2007)
Music : ए.आर.रहमान
Lyrics : गुलज़ार
Singers : चिन्मयी, कीर्ति सागठिया, मरियम टोलर
मय्या मय्या – Mayya Mayya Song Hindi Lyrics
तू नील समंदर है
मैं रेत का साहिल हूँ
आग़ोश में ले ले
मैं देर से प्यासी हूँ
एक सौदा रात का, एक कौड़ी चाँद की
चाहे तो चूम ले, तू थोडी चाँद की
एक सौदा रात का…
एक चाँद की कश्ती में, चल पार उतरना है
तू हलके हलके खेना, दरिया न छलके
मय्या मय्या, गुलाबी तारे चुन ले, सारे चुन
मय्या मय्या, कि जिस्मों की परतों में दर्दों के मारे चुन ले
मय्या मय्या, गुलाबी…
जब नील समंदर जागे, आग़ोश में ले कर साहिल
लहराता है और मस्ती में महताब का चेहरा चूमता है
मैं सीने में तेरी साँसे भर लेती हूँ
करवट-करवट, मैं तुझसे लिपटकर, रात बसर कर लेती हूँ
मइया मइया मइया मइया
सीने से मेरे, उठता है धुआँ
माइया माइया माइया माइया
दीवार पे क्या लिखता है धुआँ
धीमा धीमा धीमा धुआँ
हर बार ये क्या कहता है धुआँ?
मई-मई-मइया
अरे-एहे-एहे-एहे-एहे
मई-मई-मइया
अरे-एहे-एहे-एहे-एहे
एक सौदा रात का, एक कौड़ी चाँद की
चाहे तो चूम ले, तू थोडीकी
एक मेघ की कश्ती में, चल पार उतरना है
तू हलके हलके कहना, दरिया न छलके
मय्या मय्या…
वालीडा वालीडा वालीडा मारा वालीडा वालीडा मारा
अरे वालीडा वालीडा मारा वालीडा वालीडा वाली
झरमर झरमर वरसे, झरमर झरमर वरसे मेहुलो (मय्या मय्या)
झरमर झरमर वरसे, झरमर झरमर वरसे मेहुलो (मय्या मय्या)
ए जी रे, ए जी रे…
झरमर वरसे…
मई-मई-मइया
मई-मई-मइया
मय्या मय्या
