मेरे संकट हरलो बालाजी – Mere Sankat Harlo Balaji, Kavita Paudwal
“Mere Sankat Harlo Balaji” यह एक अत्यंत लोकप्रिय और श्रद्धापूर्ण हनुमान भजन है, जिसे प्रसिद्ध गायिका कविता पौडवाल ने अपनी मधुर और भावनात्मक आवाज़ में प्रस्तुत किया है। इस भजन में भक्त अपने जीवन के दुख, पीड़ा और संकटों से मुक्ति के लिए श्री बालाजी हनुमान जी से करुण पुकार करता है। यह भजन हनुमान जी की कृपा, उनके बल और संकट हरने की शक्ति का गुणगान करता है।

मेरे संकट हरलो बालाजी – Mere Sankat Harlo Balaji Bhajan Credits
- Bhajan: Mere Sankat Harlo Balaji
- Singer: Kavita Paudwal
- Music Director: Shyam Surinder,Surinder Sodhi
- Lyricist: Balbir Nirdosh
- Album: Sankat Harlo Balaji
- Music Label: T-Series
मेरे संकट हरलो बालाजी – Mere Sankat Harlo Balaji Bhajan
मेरे संकट हरलो बालाजी,
मेरे संकट हरलों बालाजी,
प्रभु मेहंदीपुर में धाम तेरा,
है संकट मोचन नाम तेरा,
मेरे संकट हरलों बालाजी,
मेरे संकट हरलों बालाजी ॥
अंजनी के ललना द्वार तेरे,
मेरी कबसे झोली तरस रही,
मेरा दुःख से तन मन पीड़ित है,
जरा देख ये आँखे बरस रही,
हर दर से हुई निराशा है,
बस एक तुम्ही से आशा है,
मेरे संकट हरलों बालाजी,
मेरे संकट हरलों बालाजी ॥
तुम दुष्टदलन भयहर्ता हो,
मुझपे भी दया कुछ कर देना,
तूने काज सँवारे रघुवर के,
कोई मुझे भी सुख का वर देना,
मैं रो रो आज पुकार करूँ,
यही विनती बारम्बार करूँ,
मेरे संकट हरलों बालाजी,
मेरे संकट हरलों बालाजी ॥
हनुमान गदाधर महाबली,
मेरे सोए भाग्य जगा भी दो,
मुझे घेरा हुआ तूफानों ने,
मेरी नैया पार लगा भी दो,
तेरे होते कब तक कष्ट सहुँ,
तुझसे ना कहूं तो किससे कहूं,
मेरे संकट हरलों बालाजी,
मेरे संकट हरलों बालाजी ॥
मेरे संकट हरलो बालाजी,
मेरे संकट हरलों बालाजी,
प्रभु मेहंदीपुर में धाम तेरा,
है संकट मोचन नाम तेरा,
मेरे संकट हरलों बालाजी,
मेरे संकट हरलों बालाजी ॥
