मेरी दोस्ती मेरा प्यार – Meri Dosti Mera Pyar, Md.Rafi, Dosti
“Meri Dosti Mera Pyar” एक ऐसा गीत है जिसे सिर्फ़ सुना नहीं जाता, इसे जीया जाता है। मोहम्मद रफ़ी की आत्मीय आवाज़, मजरूह सुल्तानपुरी की सरल मगर असरदार शायरी, और लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल का भावुक संगीत मिलकर इस गीत को अमर बना देते हैं।

मेरी दोस्ती मेरा प्यार – Meri Dosti Mera Pyar Song Credits
- Movie/Album: दोस्ती (1964)
- Music By: लक्ष्मीकांत प्यारेलाल
- Lyrics : मजरूह सुल्तानपुरी
- Singer : मो.रफ़ी
मेरी दोस्ती मेरा प्यार – Meri Dosti Mera Pyar Song Lyrics in Hindi
कोई जब राह न पाए, मेरे संग आए
के पग-पग दीप जलाए
मेरी दोस्ती मेरा प्यार
जीवन का यही है दस्तूर
प्यार बिना अकेला मजबूर
दोस्ती को माने तो सब दुख दूर
कोई काहे ठोकर खाए
मेरे संग आए…
दोनो के हैं, रूप हज़ार
पर मेरी सुने जो संसार
दोस्ती है भाई, तो बहना है प्यार
कोई मत चैन चुराए
मेरे संग आए…
प्यार का है, प्यार ही नाम
कहीं मीरा, कहीं घनश्याम
दोस्ती का यारो नहीं कोई दाम
कोइ कहीं दूर ना जाए
मेरे संग आए…
