मेरी फरियाद सुन भोले – Meri Fariyad Sun Bhole, Rajan Mor
“Meri Fariyad Sun Bhole” भजन, जिसे राजन मोर ने अपनी भक्ति-भाव से भरी आवाज़ में गाया, राजा गोहर ने लिखा और दिव्यांश अनुराग ने संगीत दिया है, शिवभक्तों के लिए एक दिव्य अनुभव है। यह भजन हर उस दिल की आवाज़ है, जो भोलेनाथ से अपनी पीड़ा साझा करना चाहता है और उनकी कृपा की अभिलाषा रखता है।

मेरी फरियाद सुन भोले – Meri Fariyad Sun Bhole Bhajan Credits
- Song: Meri Fariyad Sun Bhole
- Singer: Rajan Mor
- Lyrics: Raja Goher
- Music: Divyansh Anurag
मेरी फरियाद सुन भोले – Meri Fariyad Sun Bhole Bhajan Lyrics in Hindi
मेरी फरियाद सुन भोले,
तेरे दर आया दीवाना,
मन की मुरादें पूरी कर,
सिवा तेरे ना कोई ठिकाना,
मेरी फरियाद सुन भोलें,
तेरे दर आया दीवाना ॥
कैसे मनाऊं तुझको भोले,
जानू ना तेरी पूजा,
तुझपे अर्पण जीवन मेरा,
तुझ बिन ना कोई दूजा,
मेरी अर्जी सुन भोले,
है हँसता सारा ज़माना,
मेरी फरियाद सुन भोलें,
तेरे दर आया दीवाना ॥
सच्चे मन से आया भोले,
दर्शन करने मैं तेरा,
दूध चढ़ा के तुमको रिझाऊं,
सुन संदेसा मेरा,
ये ‘राजा गोहेर’ मांगे प्रभु,
चरण धूलि का नजराना,
मेरी फरियाद सुन भोलें,
तेरे दर आया दीवाना ॥
मेरी फरियाद सुन भोले,
तेरे दर आया दीवाना,
मन की मुरादें पूरी कर,
सिवा तेरे ना कोई ठिकाना,
मेरी फरियाद सुन भोलें,
तेरे दर आया दीवाना ॥
