Meri Zindagi Ne Mujhpe

मेरी ज़िन्दगी ने मुझपे – Meri Zindagi Ne Mujhpe, Kishore Kumar, Do Aur Do Paanch

“Meri Zindagi Ne Mujhpe” एक ऐसा गीत है जो जीवन के उन पहलुओं को छूता है जिनसे हम अक्सर भागना चाहते हैं – दर्द, अकेलापन और टूटे सपने। किशोर कुमार की भावनात्मक गायकी, राजेश रोशन का मधुर संगीत और अंजान के क़ाबिल-ए-तारीफ़ बोल इसे हिंदी फिल्म संगीत के सदाबहार नग़मों में जगह दिलाते हैं।

मेरी ज़िन्दगी ने मुझपे
Meri Zindagi Ne Mujhpe

मेरी ज़िन्दगी ने मुझपे – Meri Zindagi Ne Mujhpe Song Credits

  • Movie/Album: दो और दो पाँच (1980)
  • Music : राजेश रोशन
  • Lyrics : अंजान
  • Singer : किशोर कुमार

मेरी ज़िन्दगी ने मुझपे – Meri Zindagi Ne Mujhpe Song Lyrics in Hindi

मेरी ज़िन्दगी ने मुझपे एहसान क्या किया है
जीने दे, ना मरने दे, मुझे ऐसा ग़म दिया है
मेरी ज़िन्दगी ने मुझपे…

जो मिला खो गया, क्या मेरे पास है
दर्द ही दर्द है, प्यास ही प्यास है
मेरा दिल ही जाने मैंने क्या-क्या ज़हर पिया है
जीने दे, ना मरने दे…

जल के हम फिर बुझे, बुझ के हम फिर जले
ज़िन्दगी खूब है, ये तेरे फ़ैसले
मर-मर के उम्र सारी, यहाँ कौन यूँ जिया है
जीने दे, ना मरने दे…

प्यार में की वफ़ा, तो मिली क्या सज़ा
दोस्ती यार की दे गयी क्या दग़ा
क्या बोलते किसी से होठों को सी लिया है
जीने दे, ना मरने दे…

मेरी ज़िन्दगी ने मुझपे – Meri Zindagi Ne Mujhpe Song

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top