Na Tum Bewafa Ho

ना तुम बेवफा हो – Na Tum Bewafa Ho, Lata Mangeshkar, Ek Kali Muskayee

“Na Tum Bewafa Ho” एक ऐसा गीत है जो दर्शाता है कि हर जुदाई धोखा नहीं होती। यह उन रिश्तों की कहानी कहता है जो हालातों की वजह से बिछड़ते हैं, लेकिन दिलों में हमेशा जिंदा रहते हैं।

ना तुम बेवफा हो
ना तुम बेवफा हो – Na Tum Bewafa Ho

ना तुम बेवफा हो – Na Tum Bewafa Ho Song Credits

  • Movie/Album: एक कलि मुस्काई (1968)
  • Music By: मदन मोहन
  • Lyrics : राजिंदर कृषण
  • Singer : लता मंगेशकर

ना तुम बेवफा हो – Na Tum Bewafa Ho Song Lyrics in Hindi

ना तुम बेवफा हो, ना हम बेवफा हैं
मगर क्या करें, अपनी राहें जुदा है
ना तुम बेवफा हो…

जहाँ ठण्डी-ठण्डी हवा चल रही है
किसी की मोहब्बत वहाँ जल रही है
ज़मीं आसमाँ हमसे दोनों खफा हैं
ना तुम बेवफा हो…

अभी कल तलक तो मोहब्बत जवाँ थी
मिलन ही मिलन था, जुदाई कहाँ थी
मगर आज दोनों ही बे-आसरा हैं
ना तुम बेवफा हो…

ज़माना कहे मेरी राहों में आजा
मोहब्बत कहे मेरी बाहों में आजा
वो समझे ना मजबूरियाँ अपनी क्या है
ना तुम बेवफा हो…

ना तुम बेवफा हो – Na Tum Bewafa Ho Song

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top