नाव – Naav, Mohan Kannan, Joi Barua, Neuman Pinto, Udaan
“Naav” गाना फिल्म उड़ान का एक बेहद भावनात्मक और प्रेरणादायक गीत है। इसका संगीत, गायन और बोल – तीनों मिलकर एक ऐसी यात्रा की तस्वीर बनाते हैं, जो हर सुनने वाले को अपनी कहानी लगती है।

नाव – Naav Song Credits
- Movie/Album: उड़ान (2010)
- Music By: अमित त्रिवेदी
- Lyrics : अमिताभ भट्टाचार्य
- Singers : मोहन कन्नन, जॉय बरुआ, न्युमान पिन्टो
नाव – Naav Song Lyrics
चढ़ती लहरें लांघ न पाए
क्यूँ हाँफती सी नाव है तेरी
तिनका-तिनका जोड़ ले सांसें
क्यूँ हाँफती सी…
उलटी बहती धार है बैरी
के अब कुछ कर जा रे बंधू
जिगर जुटा के पाल बाँध ले
है बात ठहरी जान (शान) पे तेरी
हैय्या हो की तान साध ले
जो बात ठहरी जान (शान) पे तेरी
चल जीत-जीत लहरा जा, परचम तू लाल फहरा जा
अब कर जा तू या मर जा, कर ले तैयारी
उड़ जा बन के धूप का पंछी
छुड़ा के गहरी छाँव अँधेरी, छाँव अँधेरी
तिनका-तिनका जोड़…
रख देगा झंकझोर के तुझे, तूफानों का घोर है डेरा
भँवर से डर जो हार मान ले, काहे का फिर जोर है तेरा
है दिल में रौशनी तेरे, तू चीर डाल सब घेरे
लहरों की गर्दन कसके डाल फंदे रे
कि दरिया बोले वाह रे पंथी
सर आँखों पे नाव है तेरी
चढ़ती लहरें लाँघ…
