Nain Mile Jo Girdhar se

नैन मिले जो गिरधर से  – Nain Mile Jo Girdhar se, Shyam Bihari Das, Jay Shree Devi Dasi

“Nain Mile Jo Girdhar se” एक अत्यंत भावपूर्ण और भक्ति-रस में डूबा हुआ श्रीकृष्ण भजन है, जिसे स्वर दिया है श्याम बिहारी दास और जय श्री देवी दासी ने। यह भजन न केवल एक मधुर संगीत अनुभव प्रदान करता है, बल्कि मन को श्रीकृष्ण प्रेम में डुबो देने वाला एक आध्यात्मिक सफर भी बन जाता है।

नैन मिले जो गिरधर से 
नैन मिले जो गिरधर से  – Nain Mile Jo Girdhar se

नैन मिले जो गिरधर से  – Nain Mile Jo Girdhar se Bhajan Credits

  • Song : Nain mile jo Girdhar se
  • Singers : Shyam Bihari Das, Jay Shree Devi Dasi
  • Lyrics: Saurav Singh
  • Music : Shivam Chaurasia
  • Music Label/Publisher : Sanatana Sankirtan

नैन मिले जो गिरधर से  – Nain Mile Jo Girdhar se Bhajan Lyrics

तन के प्रेमी मन के प्रेम को,
कहां कभी पहचानेंगे,
मन में जिनके पाप भरा वो,
प्रेम भला क्या जानेंगे,
मीरा जैसा भजन करे और,
गोपियों सा प्यार,
नैन मिले जो गिरधर से,
हो जाता है उद्धार,
मन मंदिर में भजन तुम्हारा,
होता बारम्बार,
नैन मिलें जो गिरधर से,
हो जाता है उद्धार।

रूप रंग और बनकर सुंदर,
उनके धाम को जाते है,
धन दौलत और यश दान से,
सांवरे को रिझाते है,
जो पावन मन से हरि जपे तो,
हृदय का हो श्रृंगार,
नैन मिलें जो गिरधर से,
हो जाता है उद्धार।

श्याम तेरा जब नाम भी ले तो,
नैन स्वतः भर आते है,
शरण में तुम्हरी जो आए,
उसके संकट मिट जाते है,
जिस पे कृपा हो तेरी,
उसका हो जाए बेड़ा पार,
नैन मिलें जो गिरधर से,
हो जाता है उद्धार।

तन के प्रेमी मन के प्रेम को,
कहां कभी पहचानेंगे,
मन में जिनके पाप भरा वो,
प्रेम भला क्या जानेंगे,
मीरा जैसा भजन करे और,
गोपियों सा प्यार,
नैन मिले जो गिरधर से,
हो जाता है उद्धार,
मन मंदिर में भजन तुम्हारा,
होता बारम्बार,
नैन मिलें जो गिरधर से,
हो जाता है उद्धार।

नैन मिले जो गिरधर से  – Nain Mile Jo Girdhar se Bhajan

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top