नैनों ने बाँधी – Naino Ne Baandhi Song, Yasser Desai, Gold Movie
“Naino Ne Baandhi” फिल्म गोल्ड का एक गहराई से भरा, रोमांटिक और भावनात्मक गीत है, जो प्रेम को नज़रों के माध्यम से बयान करता है।इस गीत की ख़ास बात है इसकी सरलता, आत्मीयता और भावना की सच्चाई। यासेर देसाई की सधी हुई गायकी और आर्को मुखर्जी की कोमल रचना मिलकर इस गीत को दिल की गहराइयों तक पहुँचाने वाला अनुभव बनाती है।

नैनों ने बाँधी – Naino Ne Baandhi Song Credits
- Movie/Album: गोल्ड (2018)
- Music : आर्को प्रावो मुखर्जी
- Lyrics : आर्को प्रावो मुखर्जी
- Singer : यासेर देसाई
नैनों ने बाँधी – Naino Ne Baandhi Song Lyrics in Hindi
दिल से सुन पिया ये दिल की दास्ताँ
जो लफ़्ज़ों में नहीं हो बयाँ
दिल से सुन पिया ये दिल की दास्ताँ
जो लफ़्ज़ों में नहीं हो बयाँ
अब जैसा भी रास्ता, टूटेगा ना वास्ता
ना रहेगा फासला दरमियाँ
नैनों ने बाँधी कैसी डोर रे
हो मुनसिफ़ ही मेरा, मेरा चोर रे
दिल पे चले ना कोई ज़ोर रे
हाँ दिल पे चले ना कोई ज़ोर रे
हो खिंचा चला जाये तेरी ओर रे
ओ आजा तेरा दरश दिखा दे माही
मुझे मेरा अक्स दिखा दे माही
तुझसे जुड़ी हैं सब कहानियाँ
चाहे सौ गर्दिशें हो
पर कोई बैर नहीं
हम दुनिया से लड़ लेंगे
पर तेरे बगैर नहीं
दिल से सुन पिया…
हमसफ़र हमराज़ तू
जिस्म मैं और साँस तू
रहना मेरे पास तू, यूँ सदा
नैनों ने बांधी…
