निगाहें मिलाने को जी चाहता है – Nigahein Milane Ko Jee Chahta Hai, Asha Bhosle, Dil Hi To Hai
“Nigahein Milane Ko Jee Chahta Hai” फिल्म दिल ही तो है का एक बेहद दिलकश, शरारती और नर्म एहसासों से भरा गीत है। इस गीत में नायिका के दिल की छुपी हुई चाहत और प्रेम की पहली लहर को बड़ी नज़ाकत से दर्शाया गया है। आशा भोंसले की शोख और मिठास से भरी आवाज़ ने इस रचना को और भी मनमोहक बना दिया है।

निगाहें मिलाने को जी चाहता है – Nigahein Milane Ko Jee Chahta Hai Song Credits
- Movie/Album: दिल ही तो है (1963)
- Music : रोशन
- Lyrics : साहिर लुधियानवी
- Singer : आशा भोंसले
निगाहें मिलाने को जी चाहता है – Nigahein Milane Ko Jee Chahta Hai Song Lyrics in Hindi
राज की बात है महफील में, कहें या ना कहें
बस गया है कोई इस दिल में, कहें या ना कहें
निगाहें मिलाने को जी चाहता है
दिल-ओ-जां लूटाने को जी चाहता है
वो तोहमत जिसे इश्क कहती है दुनियाँ
वो तोहमत उठाने को जी चाहता है
किसी के मनाने में लज्जत वो पायी
के फिर रूठ जाने को जी चाहता है
वो जलवा जो ओझल भी है सामने भी
वो जलवा चुराने को जी चाहता है
जिस घड़ी मेरी निगाहों को तेरी दीद हुई
वो घड़ी मेरे लिए ऐश की तमहीद हुई
जब कभी मैंने तेरा चाँद सा चेहरा देखा
ईद हो या के ना हो, मेरे लिए ईद हुई
वो जलवा जो ओझल भी है सामने भी
वो जलवा चुराने को जी चाहता है
मुलाक़ात का कोई पैगाम दीजे के
छुप-छुप के आने को जी चाहता है
और आके न जाने को जी चाहता है
निगाहें मिलाने को जी चाहता है…
