ओ मेरी महबूबा – O Meri Mehbooba – Md.Rafi, Dharam Veer
परिचय
“O Meri Mehbooba” 1977 की हिट फिल्म ‘धरम वीर’ का एक बेहद लोकप्रिय गीत है। इस गीत को अपनी ऊर्जावान धुन, मोहम्मद रफी की सजीव गायकी, और आनंद बक्षी के सरल लेकिन दिल छू लेने वाले बोलों के लिए जाना जाता है। फिल्म ‘धरम वीर’ अपने दमदार एक्शन और मनोरंजन के लिए मशहूर थी, और इस गाने ने फिल्म की चमक को और बढ़ा दिया। लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल के संगीत निर्देशन में इस गाने ने संगीत प्रेमियों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली।

ओ मेरी महबूबा – O Meri Mehbooba Song Credits
- Movie/Album: धरम वीर
- Year : 1977
- Music : लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल
- Lyrics : आनंद बक्षी
- Singer : मो.रफ़ी
ओ मेरी महबूबा – O Meri Mehbooba Lyrics in Hindi
ओ मेरी महबूबा, महबूबा, महबूबा
तुझे जाना है तो जा, तेरी मर्ज़ी मेरा क्या
पर देख तू जो रूठ कर चली जाएगी
तेरे साथ ही, मेरे मरने की, ख़बर जाएगी
ओ मेरी महबूबा…
तेरी चाहत मेरा चैन चुराएगी
लेकिन तुझको भी तो नींद ना आएगी
मैं तो मर जाऊँगा लेकर नाम तेरा
नाम मगर कर जाऊँगा बदनाम तेरा
तौबा-तौबा फिर क्या होगा
के याद मेरी दिल तेरा तड़पाएगी
तेरे जाते ही, तेरे आने की, ख़बर आएगी
ओ मेरी महबूबा…
जो भी हो मेरी इस प्रेम-कहानी का
पर क्या होगा तेरी मस्त जवानी का
आशिक़ हूँ मैं तेरे दिल में रहता हूँ
अपनी नहीं मैं तेरे दिल की कहता हूँ
तौबा-तौबा फिर क्या होगा
के बाद में तू इक रोज़ पछताएगी
ये रुत प्यार की, जुदाई में ही, गुज़र जाएगी
ओ मेरी मेहबूबा…
दीवाना मस्ताना मौसम आया है
ऐसे में तूने दिल को धड़काया है
माना अपनी जगह पे तू भी क़ातिल है
पर यारों से तेरा बचना मुश्किल है
तौबा-तौबा फिर क्या होगा
के प्यार में नज़र जब टकराएगी
तड़पती हुई, मेरी जान तू, नज़र आएगी
ओ मेरी महबूबा…
