O Nanhe Se Farishte

ओ नन्हें से फ़रिश्ते – O Nanhe Se Farishte, Md.Rafi

“O Nanhe Se Farishte” एक बेहद कोमल और संवेदनशील गीत है जिसे मोहम्मद रफ़ी साहब ने अपनी मखमली आवाज़ में गाया है। उनकी आवाज़ में जो भावनात्मक गहराई है, वह इस गीत के हर शब्द को और भी असरदार बना देती है। रफ़ी साहब ने पिता के मन की चिंता, स्नेह और आशीर्वाद को इतनी संजीदगी से गाया है कि हर श्रोता का दिल भी उसी भावनाओं में बह उठता है।

ओ नन्हें से फ़रिश्ते - O Nanhe Se Farishte
ओ नन्हें से फ़रिश्ते – O Nanhe Se Farishte

ओ नन्हें से फ़रिश्ते – O Nanhe Se Farishte Song Credits

  • Movie/Album: एक फूल दो माली (1969)
  • Music By: रवि
  • Lyrics : प्रेम धवन
  • Singer : मो.रफ़ी

ओ नन्हें से फ़रिश्ते – O Nanhe Se Farishte Song Lyrics in Hindi

ओ नन्हें से फ़रिश्ते, तुझसे ये कैसा नाता
कैसे ये दिल के रिश्ते, ओ नन्हें से फ़रिश्ते
Happy Birthday To You…

तुझे देखने को तरसे, क्यों हर घड़ी निगाहें
बेचैन सी रहती हैं, तेरे लिये ये बाहें
मुझे खुद पता नहीं है, मुझे तुझसे प्यार क्यूं है
ओ नन्हें से फ़रिश्ते…

नाज़ुक सा फूल है तू, किसी और के चमन का
खुशबू से तेरी महके, क्यों बाग मेरे मन का
मेरी ज़िन्दगी में छाई, तुझसे बहार क्यूं है
ओ नन्हें से फ़रिश्ते…

तू कुछ नहीं है मेरा, फिर भी ये तड़प कैसी
तुझे देखते ही खून में, उठती है इक लहर सी
हर वक्त मुझको रहता, तेरा इन्तज़ार क्यूं है
ओ नन्हें से फ़रिश्ते…

ओ नन्हें से फ़रिश्ते – O Nanhe Se Farishte Song

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top